लाइव न्यूज़ :

बिहारः पटना रेलवे स्टेशन के बाद भागलपुर में अश्लील कांड, इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर चला कॉल गर्ल के लिए संपर्क करने का विज्ञापन 

By एस पी सिन्हा | Updated: April 18, 2023 15:27 IST

भागलपुर रेलवे स्टेशन के सामने इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर अश्लील विज्ञापन चलने लगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेशन के सामने एक चौक है, जिसमें ये इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड लगा था।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे से ये विज्ञापन सुबह 4 बजे तक चलता रहा। सूचना प्रशासन तक पहुंची तो पहले बिजली काटी गई।बोर्ड सामाजिक संस्था जीवन जागृति मिशन चलाता है।

पटनाः बिहार में लगभग एक महीने पहले पटना जंक्‍शन पर तीन मि‍नट तक अश्‍लील फिल्‍म चलने का मामला सुर्खियां बनी थी, अभी यह मामला ठंढा भी नहीं पड़ा था कि ऐसा ही मामला भागलपुर में सामने आया है, जिसकी खबर लगते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में घटनास्‍थल पहुंचे।

 

भागलपुर रेलवे स्टेशन के सामने इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर अश्लील विज्ञापन चलने लगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेशन के सामने एक चौक है, जिसमें ये इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड लगा था। सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे से ये विज्ञापन सुबह 4 बजे तक चलता रहा। इसमें लिखा था- कॉल गर्ल के लिए इस नंबर पर संपर्क करें। यह सूचना प्रशासन तक पहुंची तो पहले बिजली काटी गई।

इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड को हटाया गया। यह बोर्ड सामाजिक संस्था जीवन जागृति मिशन चलाता है। संस्था का कहना है कि बोर्ड को हैक किया गया है। संस्था ने इसे लेकर पुलिस ने केस भी दर्ज कराया है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बोर्ड पर चल रहे अश्लील विज्ञापन का वीडियो बना लिया।

अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संस्था के अध्यक्ष डा. अजय कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि चौराहे के सुंदरीकरण का कार्य संस्था द्वारा किया गया है, जब से बोर्ड लगाया गया है, तभी से वह लगातार चल रहा है। किसी ने जानबूझकर इस तरह की हरकत की है।

डीएसपी अजय चौधरी ने बताया कि यह सुबह चार बजे गश्ती के दौरान कोतवाली पुलिस ने कुछ लोगों को यहां देखा था। मामला समझ में आते ही तत्काल इसे बंद कराया था। दोषियों पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। उधर, कोतवाली इंस्पेक्टर जवाहर प्रसाद यादव ने कहा डॉ. अजय कुमार सिंह के आवेदन पर मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन किसने यह हरकत की है उसकी पहचान के लिए चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली