लाइव न्यूज़ :

खाना बनाने के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में लगी आग, एक ही परिवार के पांच बच्चों सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: July 21, 2020 13:50 IST

परिजनों के मुताबिक सोमवार की शाम वीरेंद्र यादव के घर में खाना बनाने की तैयारी चल रही थी. घर का घरेलू गैस सिलेंडर पहले से लिक कर रहा था. इसी दौरान घर की महिला ने चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया कि सिलेंडर ब्लास्ट कर गया और घर में आग लग गई.

Open in App
ठळक मुद्देसिलेंडर ब्लास्ट करने के कारण जोर का धमाका भी हुआ. आग लगने की खबर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए और आग को बुझाया जा सका. सभी को इलाज के लिए पूर्णियां सदर अस्पताल लाया गया. घायलों में से 6 लोगों ने आज सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

पटनाः बिहार के पूर्णियां जिले के बायसी थाना इलाके के खपडा पंचायत के ग्वाल गांव में खाना बनाने के क्रम में एलजीपी सिलेंडर में हुए विस्फोट से एक ही परिवार के पांच बच्चों सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं एक शख्स की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

परिजनों के मुताबिक सोमवार की शाम वीरेंद्र यादव के घर में खाना बनाने की तैयारी चल रही थी. घर का घरेलू गैस सिलेंडर पहले से लिक कर रहा था. इसी दौरान घर की महिला ने चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही लाइटर जलाया कि सिलेंडर ब्लास्ट कर गया और घर में आग लग गई.

सिलेंडर ब्लास्ट करने के कारण जोर का धमाका भी हुआ. आग लगने की खबर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए और आग को बुझाया जा सका. इसके बाद सभी को इलाज के लिए पूर्णियां सदर अस्पताल लाया गया. घायलों में से 6 लोगों ने आज सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

मृतकों में 5 बच्चे शामिल हैं. जिनके नाम गगन कुमार, रुचि कुमारी, अमन कुमार, प्रियांशु कुमार, प्रीति कुमारी और महिला अखिलेश यादव शामिल हैं. जबकि बेबी देवी की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है. हादसे का शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा