लाइव न्यूज़ :

खुले में शौच के लिए निकली गरीब नाबालिग लड़की, चार दबंगों ने किया अगवा, सामूहिक दुष्कर्म, तीन अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: August 21, 2020 20:30 IST

चार आरोपितों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पीडिता की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देदबंगों ने लड़की को सरेराह उठा लिया और उसके साथ सामूहिक रूप से बलात्कार किया. दबंगों में एक आरोपित राइस मिल का मालिक है.पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर निकली थी तभी कुछ दरिंदे आये और उसे मोटरसाइकिल पर उठाकर ले गए. राइस मिल के पीछे तकरीबन 6 घंटे तक नाबालिग से सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया.

पटनाः बिहार के सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र में एक गांव में दबंगों ने एक गरीब 14 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.

इसमें दबंगों ने लड़की को सरेराह उठा लिया और उसके साथ सामूहिक रूप से बलात्कार किया. दबंगों में एक आरोपित राइस मिल का मालिक है. चार आरोपितों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पीडिता की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है.

दरअसल, पीड़िता शौच के लिए घर से बाहर निकली थी तभी कुछ दरिंदे आये और उसे मोटरसाइकिल पर उठाकर ले गए. राइस मिल के पीछे तकरीबन 6 घंटे तक नाबालिग से सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया.

घटना के बाद बदमाशों ने कुछ स्थानीय नेताओं के दम पर पीड़िता के परिजनों को केस न करने के लिए धमकी भी दी, लेकिन बाद में मामला डीजीपी व सीतामढ़ी के एसपी के पास पहुंचा तो प्राथमिकी का आदेश दिया गया. पीड़िता के बयान के आधार पर तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है. फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. इधर पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.  

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली