लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः नाबालिग बेटी ने प्रेमी से करा दी पिता की हत्या, मां को अवैध संबंध बताकर जेल भेजवा दिया

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2020 16:18 IST

नाबालिग बेटी इतनी शातिर निकली की उसने शादी का विरोध करने पर पहले तो प्रेमी से पिता की हत्या करा दिया. उसके बाद अपने प्रेमी से मां को अवैध संबंध बताकर मां को भी जेल भेजवा दिया. लेकिन इस शातिर बेटी की हकीकत जब सामने आई तो पुलिस भी चौंक गई. 

Open in App
ठळक मुद्देप्राप्त जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को लॉकडाउन के बीच राजेश कुमार नामक एक प्राइवेट टीचर की उनके बेड रूम मे हत्या हो गई थी. कातिल नें सोये हालत में बेडरूम में घुसकर 17 बार चाकू से गोदकर राजेश को मार डाला था. राजेश के मकान में रहने वाले एक युवक मनीष से रीना के नाजायज रिश्ते थे, जिसे लेकर मियां-बीबी में हमेशा विवाद चलता रहता था.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने के नाजिरपुर में बाप-बेटी के रिश्ते को तार-तार कर देनेवाला एक मामला सामने आया है. एक बेटी ने अपने ही पिता की हत्या अपने प्रेमी से करवा दी है.

नाबालिग बेटी इतनी शातिर निकली की उसने शादी का विरोध करने पर पहले तो प्रेमी से पिता की हत्या करा दिया. उसके बाद अपने प्रेमी से मां को अवैध संबंध बताकर मां को भी जेल भेजवा दिया. लेकिन इस शातिर बेटी की हकीकत जब सामने आई तो पुलिस भी चौंक गई. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को लॉकडाउन के बीच राजेश कुमार नामक एक प्राइवेट टीचर की उनके बेड रूम मे हत्या हो गई थी. कातिल नें सोये हालत में बेडरूम में घुसकर 17 बार चाकू से गोदकर राजेश को मार डाला था.

क़त्ल के वक्त मृतक राजेश कुमार की बीवी रीना देवी उसी बेड पर सोई थी. आरोप लगा कि राजेश के मकान में रहने वाले एक युवक मनीष से रीना के नाजायज रिश्ते थे, जिसे लेकर मियां-बीबी में हमेशा विवाद चलता रहता था. इसी वजह से रीना ने मनीष के हाथों राजेश का कत्ल कर दिया.

अहियापुर पुलिस ने तब रीना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसका खुलासा रविवार की रात पुलिस के हत्थे चढे़ नामजद आरोपित मनीष कुमार ने पूछताछ में किया है. शिक्षक हत्याकांड के आरोपित को पुलिस ने अखाड़ाघाट से गिरफ्तार किया है.

उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू व चप्पल भी बरामद किया है. पूछताछ के बाद मनीष कुमार को कोर्ट में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है. बताया जाता है कि बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मां के अवैध संबंध को आरोप लगाया था. इसे बाद प्रेमी को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो सारा राज खुल गया.

प्रेमी ने बताया कि प्रेमिका के मां से उसका अवैध संबंध नहीं है. महिला की बेटी ही मुझ से प्यार करती है. दोनों शादी करना चाहते थे. प्रेमिका के पिता इसका विरोध करते थे. प्रेमिका ने ही मुझसे अपने पिता की हत्या करा दी. उसकी मां के साथ मेरे कोई संबंध नहीं है.

प्रेमिका ने मां को भी जेल भेजवा दिया. प्रेमी के बयान के बाद पुलिस ने शातिर प्रेमिका को हिरासत में लिया. मनीष उसी के घर में किरायेदार था. औराई के घरभरा गांव का मूल निवासी मनीष राजेश के अहियापुर नाज़िरपुर स्थित घर में रहकर पढ़ाई करता था.

इसी बीच मनीष और प्रिया के बीच संबंध बन गया. दोनों शादी करना चाहते थे. लेकिन मृतक राजेश इसका विरोध करता था. बकौल मनीष प्रिया ने उससे कहा था कि पिता को रास्ते से हटा दें तो उनकी शादी हो जाएगी और मनीष ने 17 अप्रैल की अहले सुबह करीब तीन बजे राजेश के बेड रूम में घुस कर उसे मौत के घाट उतार दिया. मनीष के इकबालिया बयान के बाद पुलिस ने प्रिया को भी हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है.

एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि बीते 17 अप्रैल 2020 को नाजिरपुर में शिक्षक की हत्या कर दी गई थी. पत्नी के बयान पर मनीष कुमार समेत तीन के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया था. पुलिस छानबीन कर रही थी. इस बीच सूचना मिली कि मनीष अखाड़ाघाट रोड में दिखा है.

पुलिस टीम गठित कर उसकी गिरफ्तारी की गई. उसने पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए. उसने बताया कि शिक्षक की बेटी ने उससे शादी करने के लिए अपने पिता की हत्या की साजिश रची. इसमें मनीष के अलावा पंकज कुमार और अनवारुल हक को शामिल किया. इसके बाद मनीष ने इस वारदात को अंजाम दिया और फिर भाग निकला. मनीष शिक्षक के घर में अन्य आरोपितों के साथ किराये पर रहता था.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्याकांडमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली