लाइव न्यूज़ :

Bihar ki khabar: पंचायत का तुगलकी फरमान, दुष्कर्म के बाद गर्भवती नाबालिग लड़की को गर्भपात कराने का फैसला सुनाया

By एस पी सिन्हा | Updated: May 23, 2020 16:53 IST

पंचायत के फैसले पर अमल करते हुए लड़की ने गर्भपात भी करवा लिया. लेकिन इसके बाद दुष्कर्म का आरोपी अपने वादे से मुकर गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मोकामा थाना क्षेत्र अवस्थित एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक दरिंदे ने दुष्कर्म किया.

Open in App
ठळक मुद्देलड़की गर्भवती हो गई. लेकिन उसके परिवार वालों ने प्राथमिकी दर्ज कराने के बजाये गांव में पंचायत का सहारा लिया.मामला जब पंचायत के लिए आया तो गांव के पंचों ने पीड़िता को गर्भपात करने का फैसला सुना दिया.

पटनाः बिहार में पटना जिले के मोकामा में पंचायत का रोंगटे खडे़ कर देने वाला तुगलकी फरमान का मामला सामने आया है. पंचायत के द्वारा दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग लड़की को गर्भपात(अबार्शन) कराने का फैसला सुनाया गया है.

इसके बाद पंचायत के फैसले पर अमल करते हुए लड़की ने गर्भपात भी करवा लिया. लेकिन इसके बाद दुष्कर्म का आरोपी अपने वादे से मुकर गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मोकामा थाना क्षेत्र अवस्थित एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक दरिंदे ने दुष्कर्म किया.

इसके बाद लड़की गर्भवती हो गई. लेकिन उसके परिवार वालों ने प्राथमिकी दर्ज कराने के बजाये गांव में पंचायत का सहारा लिया. मामला जब पंचायत के लिए आया तो गांव के पंचों ने पीड़िता को गर्भपात करने का फैसला सुना दिया.

पंचायत के आरोपी के परिजनों को लड़की के शादी का पूरा खर्च उठाने का निर्देश दिया था. वहीं, पंचायत के फैसले के बाद लड़की का का गर्भपात करा दिया गया. लेकिन आरोपी ने लड़की के शादी का खर्च देने से इंकार कर दिया.

इसके बाद दोबारा पंचायत बैठाई गई, लेकिन पंचों की बात मानने से भी आरोपी ने इंकार कर दिया. इसके बाद लड़की के परिजनों के द्वारा मोकामा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. आरोपी रणधीर राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. 

बताया जाता है कि 6 महीने पहले ही इस घटना को अंजाम दिया गया है. मामले का आरोपी फरार है. मोकामा थानाध्यक्ष की मानें तो आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है और बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 16 साल की लडकी के साथ घिनौनी हरकत करने वाले आरोपी को लेकर गांव में भी नाराजगी का माहौल है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमारबिहार समाचाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा