लाइव न्यूज़ :

शौच करने घर से निकली नाबालिग लड़की से चार युवकों ने किया गैंगरेप, सोशल मीडिया पर शेयर की अश्लील तस्वीरें

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2020 16:14 IST

गांव के ही चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर न सिर्फ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया बल्कि लड़की के साथ की गई ज्यादती की तस्वीरें खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देगैंगरेप के दौरान आरोपियों ने फोटो लिया और उसके बाद अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है. घटना उस वक्त घटी है, जब 15 वर्षीया लड़की शौच के लिए देर शाम घर से बाहर गई थी. डर से परिवार और लड़की बाहर नहीं निकल रही थी. किसी तरह से परिवार ने हिम्मत कर रहिका थाना में केस दर्ज कराया.

पटनाः बिहार के मधुबनी जिले ले रहिका थाना क्षेत्र में चार युवकों के द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है. यही नहीं गैंगरेप के दौरान आरोपियों ने फोटो लिया और उसके बाद अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है. घटना उस वक्त घटी है, जब 15 वर्षीया लड़की शौच के लिए देर शाम घर से बाहर गई थी. 

बताया जा रहा है कि इसी दौरान गांव के ही चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर न सिर्फ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया बल्कि लड़की के साथ की गई ज्यादती की तस्वीरें खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

घटना के बाद नाबालिग लड़की और उसके परिजन डरे हुए थे

घटना के बाद नाबालिग लड़की और उसके परिजन डरे हुए थे. लड़की के साथ घटना 24 जून को हुई थी, लेकिन डर से परिवार और लड़की बाहर नहीं निकल रही थी. किसी तरह से परिवार ने हिम्मत कर रहिका थाना में केस दर्ज कराया. जब मामले की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो साथ दिया और दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पुलिस ने दावा किया है कि पीड़िता को जल्द इंसाफ मिलेगा. इस तरह की हरकत करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी. मधुबनी सदर की एसडीपीओ कामिनी बाला ने इस ने बताया कि-"सभ्य समाज को शर्मसार कर देने वाली इस वारदात को गांव के ही 4 युवकों ने 24 जून की देर शाम को ही अंजाम दिया था. लेकिन आरोपी युवकों की धमकी और समाज में बेइज्जती के डर से पीड़ित पक्ष ने इस बारे में किसी को नहीं बताया. 

पुलिस महकमा इस मामले में पूरी मुस्तैदी से अपना काम कर रहा है

कामिनी बाला ने पीड़ित पक्ष को जल्द से जल्द इंसाफ दिलाने का भरोसा देते हुए कहा है कि पुलिस महकमा इस मामले में पूरी मुस्तैदी से अपना काम कर रहा है, जल्द ही बाकी के दोनों आरोपी भी कानून के शिकंजे में होंगे. इस बीच, गांव की बेटी के साथ हुई गैंगरेप की घटना के बाद ग्रामीणों में खासा आक्रोश है.

अपने गांव की गलियों में ही मासूम के साथ इस कदर दरिंदगी की सूचना मिलने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड लिया और जमकर धुनाई करने के बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश जारी है. घटना के बाद से फरार चल रहे बाकी के दो आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहाररेपसोशल मीडियानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली