लाइव न्यूज़ :

जमुई में नाबालिग युवती को किया अगवा, पांच मनचलों ने हैवानियत की हद पार की, दो दिनों तक गैंगरेप, काफी भटने के बाद FIR

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2020 16:35 IST

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गांव के कुछ मनचले युवकों ने 10 जुलाई को छात्रा को अगवा कर ले गए और दो दिनों तक उसके साथ गैंगरेप किया. मामले का खुलासा मंगलवार को देर शाम हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की को अगवा तब किया गया जब कपड़ा धोने के लिए वह गांव से बाहर गई थी.

Open in App
ठळक मुद्दे गांव के चंदन, गुलशन राज, रोहित कुमार ने उसे बाइक पर बैठा लिया और सिकंदरा की तरफ ले जाने लगा. शेखपुरा जिला अंतर्गत करंडे थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव ले गए और उसके साथ दो दिनों तक पांच लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया. पीड़िता उसमें दो युवकों को नहीं पहचानती है. विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी जाती थी.

पटनाः बिहार के जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज पंचायत के एक गांव में मनचलों ने गांव की ही सातवीं कक्षा को हथियार के बल पर अगवा कर ले गए और दो दिनों तक गैंगरेप किया.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गांव के कुछ मनचले युवकों ने 10 जुलाई को छात्रा को अगवा कर ले गए और दो दिनों तक उसके साथ गैंगरेप किया. मामले का खुलासा मंगलवार को देर शाम हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की को अगवा तब किया गया जब कपड़ा धोने के लिए वह गांव से बाहर गई थी.

इसी दौरान गांव के चंदन, गुलशन राज, रोहित कुमार ने उसे बाइक पर बैठा लिया और सिकंदरा की तरफ ले जाने लगा. जब लड़की ने विरोध किया तो लड़कों ने हथियार सटाकर उसे जान से मारने की धमकी दी. उसके बाद वे लोग उसे शेखपुरा जिला अंतर्गत करंडे थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव ले गए और उसके साथ दो दिनों तक पांच लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया.

विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी जाती थी

पीड़िता उसमें दो युवकों को नहीं पहचानती है. विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी जाती थी. इसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन प्राथमिकी के लिए चंद्रदीप थाने से लेकर महिला थाना का चक्कर लगाते रहे लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ. जिसके बाद जमुई एसडीपीओ के पहल पर महिला थाना में केस दर्ज हुआ.

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि 10 जुलाई को घर के बाहर कपड़ा धोने गई थी. पीड़िता के परिजनों के अनुसार सभी आरोपी लखीसराय के रामगढ़ चौक के सुनसान जगह में छोड़कर फरार हो गए. इसके बाद जब पीड़िता को होश आया तो वह से निकलकर सड़क पर आई. वहां से किसी प्रकार पूछते हुए पैदल ही वह अपने ननिहाल कछियाना चली गई. जहां से उसके परिजन के लोगों को सूचित किया गया.

पिता के साथ प्राथमिकी दर्ज करने चंद्रदीप थाना पहुंची, जहां मामला दर्ज नहीं किया गया

इसके बाद वह पिता के साथ प्राथमिकी दर्ज करने चंद्रदीप थाना पहुंची, जहां मामला दर्ज नहीं किया गया. थाना अध्यक्ष ने महिला थाना का मामला बताकर अपनी कन्नी कटा ली. पीड़िता का मामला चंद्रमंडी थाना में दर्ज करने से इनकार किए जाने के बाद पीड़िता चंद्रदीप से जमुई महिला थाना पहुंची यहां भी बताया गया कि थाना अध्यक्ष बीमार हैं.

इसीलिए चंद्रदीप में ही मामला दर्ज होगा. हताश परिजन पीड़िता को लेकर समर नाले के करीब पहुंचे, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए समर नाले का गेट सील किया हुआ नजर आया, जहां से पीड़िता के परिजन निराश हो गए. वही मौके पर कोई पुलिसकर्मी ने उनके मामले को जानकर उन्हें समर नाले के करीब एसडीपीओ कार्यालय जाने की सलाह दी. इसके बाद एसडीपीओ राम पुकार सिंह ने उसकी फरियाद सुनी और तत्काल महिला थाना को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया.

इसके बाद महिला थाना में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया. प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच की कार्रवाई की गई. हालांकि चंद्रदीप थाना प्रभारी का कहना है कि महिला से संबंधित मामला होने के कारण महिला थाना भेजा गया था.

इस संबंध में एसडीपीओ राम पुकार सिंह ने बताया कि मेरे संज्ञान में मामला आया है. मामला महिला से संबंधित है इसीलिए हमने महिला थाना में उसे भेजते हुए पदाधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली