लाइव न्यूज़ :

सिक्किम की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी इनकम टैक्स के ज्वाइंट कमिश्नर गिरफ्तार, मेडिकल की कर रही है तैयारी

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 21, 2018 10:56 IST

बिहार की राजधानी पटना में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ज्वाइंट कमिश्नर राम बाबू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App

पटना, 21 फरवरी.  बिहार की राजधानी पटना में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ज्वाइंट कमिश्नर राम बाबू गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्वाइंट कमिश्नर राम बाबू गुप्ता पर आरोप है कि इन्होंने सिक्किम की एक छात्रा के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की है। आरोपी ज्वाइंट कमिश्नर राम बाबू गुप्ता को बुधवार 21 फरवरी की अलहे सुबह 3 बजे पटना की विशेष पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।

छात्रा कर रही है मेडिकल की तैयारी 

सिक्किम की छात्रा मेडिकल की तैयारी कर रही थी। जिस हॉस्टल में छात्रा रह रही थी, राम बाबू गुप्ता उसके चीफ मेंटॉर है। पीड़िता के पिता सिक्किम में पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल हैं। छेड़छाड़ के इस मामले को लेकर पटना के दीघा थाना में मंगलवार 20 फरवरी देर रात केस दर्ज कराया गया था। लड़की के पिता ने बिहार सरकार से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

हॉस्टल में हुई छेड़खानी

डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी के मुताबिक रामबाबू गुप्ता के कोचिंग में सात से आठ राज्यों के छात्र पढ़ते हैं। इसमें सिक्किम की छात्रा भी शामिल हैं। इनका ये कोचिंग बोरिंग रोड में है और हॉस्टल दीघा के रेलवे कॉलोनी में है। इस हॉस्टल में सिक्किम की दो दर्जन से अधिक छात्राएं रहकर पढ़ाई करती हैं। 

अकेला पाकर छात्रा के कमरे में घुसा आरोपी

स्थानीय मीडिया के मुताबिक शनिवार रात को यहां के सभी  छात्र-छात्राओं को फिल्म दिखाई जाती है। इस शनिवार 17 फरवरी को हर छात्र फिल्म देखने चले गए थे लेकिन पीड़ित छात्रा नहीं गई थी। आरोपी रामबाबू भी छात्राओं के हॉस्टल वाले फ्लोर पर कमरे में ही रहता था। ठीक पीड़िता छात्रा के सामने ही उसका कमरा था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी रामबाबू पीड़िता छात्रा के घर में घुस गया था। 

ऐसे बचाया छात्रा ने खुद को 

छात्रा का आरोप है कि वह जब कमरे में अकेली थी। तभी रामबाबू उसके रूम में घुस गया और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। किसी तरह धक्का देकर छात्रा ने आरोपी रामबाबू को वहां से बाहर निकाल कर दरवाजा अंदर से लॉक किया। जिसके बाद छात्रा ने पिता को फोन पर सारी बातें बताई और जल्दी ही पटना आने को कहा। पिता वहां से फ्लाइट लेकर पटना पहुंच और पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवाया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

टॅग्स :बिहारआयकर विभागक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा