लाइव न्यूज़ :

Bihar ki khabar: मां ने सुपारी देकर बेटे की हत्या करवाई, वजह जान हो जाएंगे हैरान, जानिए मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: May 31, 2020 14:16 IST

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की बेटे ने अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. पुलिस ने छानबीन के बाद मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपी मां और उसके आशिक को जेल भेज दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देमां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही बेटे की हत्या की साजिश रच दी.10 मई को थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में नहर के किनारे मनीष का शव मिला था, जिसकी निर्ममता से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी.

पटनाः बिहार के गोपालगंज जिले के कटैया थाना के देवरिया गांव में मां बेटे के रिश्ते को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है. रिश्ते को तार-तार कर देने वाली इस घटना में जन्म देने वाली मां ने ही अपने प्रेमी के संग मिलकर अपने सगे बेटे को मां ने मौत के घाट उतार दिया.

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की बेटे ने अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. पुलिस ने छानबीन के बाद मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपी मां और उसके आशिक को जेल भेज दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मां को बेटे ने उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद मां ने बेटे को रास्ते से हटाने का दिल दहला देने वाला फैसला ले लिया. इसके बाद मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही बेटे की हत्या की साजिश रच दी. 10 मई को थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में नहर के किनारे मनीष का शव मिला था, जिसकी निर्ममता से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी.

ग्रामीणों की मांग पर डॉग स्क्वायड की टीम ने मामले की छानबीन की थी. जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. पुलिस मासूम मनीष की हत्या किस वजह से हुई थी, इसकी कड़ी खंगालने में जुटी रही. इसी बीच यह बात सामने आई कि मासूम मनीष की हत्या धर्मशीला देवी (बच्‍चे की मां) के आशिक ने की है.

बताया जा रहा है की बेटा पिछले 10 मई से लापता था. पुलिस को दिए बयान में धर्मशीला देवी ने भी स्वीकार किया कि भोरे थाना क्षेत्र के तिलक डूमर गांव निवासी चंदेश सिंह के साथ उसका अवैध संबंध था. इस दौरान घटना से दो दिन पहले यानी 8 मई की रात मनीष ने अपनी मां एवं उसके आशिक को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था.

मनीष ने दोनों को देखा तो दोनों भयभीत हो गए.इस बात की जानकारी अन्य लोगों को न हो इसके लिए उसने अपने साथी दयाशंकर सिंह के साथ मिलकर मनीष की हत्या कर दी. दयाशंकर सिंह पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है. मामले का खुलासे के बाद पुलिस ने शनिवार की रात त्वरित कार्रवाई करते हुए धर्मशिला देवी एवं उसके आशिक चंद्रेश को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली