लाइव न्यूज़ :

पटना के फुलवारी शरीफ नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार युवकों पर आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: November 19, 2021 21:39 IST

पटना में 13 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. आरोपों के अनुसार युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर लड़की को डकाया-धमकाया और उसके साथ रेप किया.

Open in App

पटना: बिहार की राजधानी पटना में 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना फुलवारी शरीफ थाना इलाके की है. इस घटना को तब अंजाम दिया गया जब वह अपने प्रेमी के साथ थी. 

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि खुद को पुलिस वाला बताकर चार युवकों ने उसे डराया धमकाया और उसके बाद प्रेमी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

पीड़िता के अनुसार शाम में उसने अपने प्रेमी को कॉल कर एम्स आवासीय परिसर के नजदीक हाईड्रोलिक के समीप बुलाया. यहां प्रेमी-प्रेमिका बैठकर बात कर रहे थे तभी दो बाइक पर चार की संख्या में युवक पहुंच गये. युवकों ने पहले उसकी (लड़की) और उसके प्रेमी की तस्वीर खींची, फिर खुद को पुलिसवाला बताया.

थाने ले जाने की धमकी देकर रेप 

इसके बाद दोनों को फटकार लगाने लगे. थाने ले जाने की धमकी तक दी. तभी चारों में एक युवक ने किशोरी के साथ गलत करने की बात कही. प्रेमी ने विरोध किया तो तीनों युवकों ने उसे बंधक बना लिया, फिर एक युवक ने उसके साथ झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया. इसके बाद सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. 

कुछ समय बाद उसने (पीड़िता) पिता को सारी घटना की जानकारी दी और चार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया. पिता ने किशोरी के प्रेमी पर भी गंभीर आरोप लगाये, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. थानेदार रफीकुर रहमान के मुताबिक इस मामले में किसी पक्ष ने अब तक के लिखित आवेदन नहीं दिया है. पुलिस इस मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार समाचाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा