लाइव न्यूज़ :

पटनाः दोस्‍तों ने खाने-पीने के बहाने बुलाकर युवक को चाकू से गोदकर मार डाला, शव नोच रहे थे कुत्ते

By एस पी सिन्हा | Updated: March 28, 2021 16:40 IST

युवक के शव को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास झाड़ियों में फेंक दिया. शव की मिलने सूचना से इलाके में दहशत व्याप्त है. 

Open in App
ठळक मुद्देकुत्ते जब शव को नोचने लगे तब लोगों की नजर पड़ी. इसके बाद कंकड़बाग थाने में सूचना दी गई.मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. थानाध्‍यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि उन्‍हें सुबह करीब नौ बजे के आसपास शव फेंके जाने की सूचना मिली.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना कंकड़बाग था इलाके में एक युवक की चाक़ू से गोदकर हत्या कर दी गई है. उसका शव आज सुबह पाटलीपुत्र स्‍टेडियम के पीछे से बरामद किया गया.

 

इतना ही नहीं युवक के शव को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास झाड़ियों में फेंक दिया. शव की मिलने सूचना से इलाके में दहशत व्याप्त है. बताया जाता है कि पाटलीपुत्र स्‍टेडियम के पीछे काफी संख्‍या में पाइप रखे हुए हैं. उन्‍हीं पाइप के बीच में शव पड़ा था. कुत्ते जब शव को नोचने लगे तब लोगों की नजर पड़ी. इसके बाद कंकड़बाग थाने में सूचना दी गई.

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. थानाध्‍यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि उन्‍हें सुबह करीब नौ बजे के आसपास शव फेंके जाने की सूचना मिली. तत्‍काल पुलिस टीम को वहां भेजा गया. मृतक के शरीर पर तेज धारदार हथियार के पांच-छह जख्‍म हैं. आशंका है कि उसके दोस्‍तों ने ही खाने-पीने के बहाने बुलाकर उसकी हत्‍या कर दी और शव को यहां ठिकाने लगा दिया.

वैसे शव की शिनाख्‍त होने के बाद ही पूरा मामला सामने आ पाएगा. उसकी उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास बताई जाती है. स्‍थानीय लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में स्‍टेडियम के आसपास आपराधिक घटनाएं काफी बढ गई हैं. रात में इस क्षेत्र में सन्‍नाटा पसरा रहता है. लेकिन पुलिस की गश्‍ती गाड़ियां भी नहीं गुजरती हैं.

इससे अपराधियों का हौसला बुलंद रहता है. लोगों को यह आशंका भी है कि लूटपाट के दौरान युवक की हत्‍या हुई है. हालांकि पुलिस ऐसा नहीं मानती. प्रेम प्रसंग में भी हत्‍या के कयास लगाए जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस सबसे पहले युवक की पहचान के प्रयास में जुटी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाहत्याबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली