लाइव न्यूज़ :

गया में पति को खोजने निकली महिला के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, FIR, दुष्कर्मियों की तलाश में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: June 20, 2020 17:00 IST

पीड़िता के द्वारा महिला थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य मिले हैं. उनके आधार पर वैज्ञानिक जांच होगी. साक्ष्यों को एफएसएल भेजा गया है.

Open in App
ठळक मुद्देजानकारी के अनुसार चंदौती थाना क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी के बीच झगडा हुआ था. इसके बाद पति को खोजने के लिए पत्नी घर से निकली थी. गांव के ही चार युवकों ने इसका फायदा उठाया और पति को खोजने का झांसा देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता महिला थाने पहुंची और उसने चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई है. गायब पति का अभी तक कोई पता नहीं चला है.

पटनाः बिहार के गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र में बंद सरकारी विद्यालय में चार युवकों के द्वरा एक विवाहित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

इस संबंध में पीड़िता के द्वारा महिला थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य मिले हैं. उनके आधार पर वैज्ञानिक जांच होगी. साक्ष्यों को एफएसएल भेजा गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदौती थाना क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी के बीच झगडा हुआ था. इसके बाद पति को खोजने के लिए पत्नी घर से निकली थी.

गांव के ही चार युवकों ने इसका फायदा उठाया और पति को खोजने का झांसा देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. कल देर शाम पीड़िता महिला थाने पहुंची और उसने चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई है. गायब पति का अभी तक कोई पता नहीं चला है.

पीड़िता का कहना है कि वह पति को खोजने के लिए निकली थी. इस दौरान दो युवकों ने मदद की बात कहकर उसे बाइक से साथ ले गए. स्कूल के पास ले जाकर बाइक खराब होने का बहाना कर पीड़िता को वहीं रुकने को कहा. इसके बाद दो अन्य युवक पहुंचे और स्कूल में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया.

इसके बाद घर से थोड़ी दूर पर ले जाकर छोड़ दिया. यही नहीं घटना के बाद आरोपितों ने पुलिस के पास नहीं जाने को लेकर उसे धमकी भी दी. इस संबंध में पूछे जाने पर महिला थानाध्यक्ष रवि रंजना ने बताया कि पीड़िता चार दिन बाद थाने आई थी.

चारों आरोपित कंडी नवादा गांव के रहने वाले हैं. आरोपितों में रामबाबू यादव व उसका बहनोई और दो दोस्त मुन्ना व साधु शामिल हैं. पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी है. पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है और न्यायालय में बयान भी दर्ज कराया गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार समाचारबिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली