बिहार की 'खूनी होली': प्रशासन की खुली पोल, चार मर्डर, अंधाधुंध फायरिंग के साथ पत्रकार को चाकू से गोदा

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 3, 2018 02:02 IST2018-03-03T02:02:47+5:302018-03-03T02:02:47+5:30

बिहार में राजधानी पटना से लेकर बक्सर, लखीसराय , समस्तीपुर और किशनगंज में हत्याएं हुई हैं।

Bihar Patna four people dead, two injured, journalist stabbed on holi 2018 | बिहार की 'खूनी होली': प्रशासन की खुली पोल, चार मर्डर, अंधाधुंध फायरिंग के साथ पत्रकार को चाकू से गोदा

बिहार की 'खूनी होली': प्रशासन की खुली पोल, चार मर्डर, अंधाधुंध फायरिंग के साथ पत्रकार को चाकू से गोदा

बिहार में होली के दिन पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजाम के पोल खुल गए। बिहार में राजधानी पटना से लेकर बक्सर, लखीसराय , समस्तीपुर और किशनगंज में हत्याएं हुई हैं। एक ही दिन बिहार में चार लोगों को सेरआम हत्या की गई और दो लोग गंभीर हालत में हैं। होली की सुबह राजधानी पटना में आलमगंज इलाके में एक शख्स की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतक आपाकाधिक चरित्र वाला था। हत्या के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया। 

पहली घटना- ऐसे हुआ मर्डर
पुलिस के मुताबिक  सैलून में आकाश कुमार नाम का युवक बाल कटवा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक हत्या और अपराध के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन हुआ है। 

दूसरी घटना-  सिर काट कर हुई हत्या 
बक्सर के बगेन थाना क्षेत्र के होली की सुबह मुर्गा के मांस को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद विवाद में शामिल एक युवक की सिर काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक रंजीत चौधरी नाम का एक शख्स होली पर चिकन का दुकान खोला था। जब चिकन लेने कुछ युवक पहुंचे और दाम को लेकर बहस हुई। रंजीत जब भाव कम करने को तैयार नहीं हुआ तो चिकन लेने पहुंचे युवकों ने उसकी हत्या कर दी।

तीसरी घटना- गोली मारकर हुई हत्या 
होली के दिन ही  बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया इलाके में दोस्‍तों ने ही एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 चौथी घटना- गले में फांस लगाकर मर्डर 
खबर है कि जिला लखीसराय में 25 साल के एक शख्स को गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को फेंक दिया गया था। पुलिस ने शव को बरामद किया है। हालांकि अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। 

पांचवी घटना- अंधाधुंध की गई फायरिंग
समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना के रुपौली गांव में कुछ बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक शख्स को गोलियों से भूनने की कोशिश की। लेकिन युवक बच गया। हालांकि इस घटना में किसी को चोट तो नहीं आई है लेकिन पुलिस जांच में जुटी है। 

छठी घटना- पत्रकार पर जानलेवा हमला 
होली की सुबह किशनगंज में एक पत्रकार मो. मोबिद हुसैन को चाकुओं से हमला किया गया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दोपहर की है। जब पत्रकार बाजार गया हुआ था। घायल पत्रकार की हालत गंभीर बनी हुई है। 

सांतवी घटना- शराबियों ने पुलिस पर किया हमला
राजधानी पटना में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने दो शख्स को रोका तो उन्होंने पटना पुलिस पर ही हमला कर दिया। घटना में पुलिस सब इंस्‍पेक्‍टर घायल हो गया। हालांकि दोनों शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Web Title: Bihar Patna four people dead, two injured, journalist stabbed on holi 2018

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे