लाइव न्यूज़ :

कलयुगी ससुर ने तीन साल तक  बहू को बनाया हवस का शिकार, मामला खुलने पर पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी, जेल 

By एस पी सिन्हा | Updated: July 28, 2020 19:18 IST

ससुर पर शादी के बाद से लगातार दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत की है. महिला थानेदार रीता कुमारी ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. पीड़ित महिला के साथ पति व मां भी आई थी. पुलिस ने आज आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. 

Open in App
ठळक मुद्देमहिला थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति लखनऊ में वेल्डिंग मशीन चलाने का काम करते हैं. ससुराल में रहती है. पति के नहीं रहने का फायदा उठाकर उसका ससुर उससे जबरन अवैध संबंध बनाता रहा. महिला ने अपने लिखित बयान में बताया है कि उसकी शादी सबौर में तीन साल पहले हुई थी.

पटनाः बिहार के भागलपुर जिले में रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है. यहां सबौर में कलयुगी ससुर तीन साल तक अपनी बहू को हवस का शिकार बनाता रहा. यौन उत्पीड़न से आजिज होकर पीड़िता सोमवार को महिला थाने पहुंची.

उसने अपने ससुर पर शादी के बाद से लगातार दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत की है. महिला थानेदार रीता कुमारी ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. पीड़ित महिला के साथ पति व मां भी आई थी. पुलिस ने आज आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को महिला थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति लखनऊ में वेल्डिंग मशीन चलाने का काम करते हैं. वह ससुराल में रहती है. पति के नहीं रहने का फायदा उठाकर उसका ससुर उससे जबरन अवैध संबंध बनाता रहा.

इसके बाद महिला के 55 वर्षीय ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया. महिला ने अपने लिखित बयान में बताया है कि उसकी शादी सबौर में तीन साल पहले हुई थी. उसे एक बच्चा भी है. शादी के बाद से ही पति के घर में नहीं रहने पर ससुर अक्सर छेड़खानी करते थे.

कुछ दिनों तक इस बात को नजर अंदाज किया, लेकिन ससुर की हरकतें बढ़ती गईं

उन्होंने कुछ दिनों तक इस बात को नजर अंदाज किया, लेकिन ससुर की हरकतें बढ़ती गईं. फिर सुसर ने कई बार दुष्कर्म भी किया. महिला ने बताया कि एक बार उसने ससुर को कहा कि वह पति को सारी बात बता देगी.

इस बात पर ससुर ने उसे जान से मारने की धमकी दी. जिसके कारण वह चुप रही. फिर उसने बच्ची का भी वास्ता दिया, लेकिन इसके बाद भी ससुर यौन शोषण करता रहा. उसका ससुर रिक्शा चलाता है. ससुर उसे गोली मारने और उसके मायके वालों को भी जान से मारने की धमकी दिया करता था. इसी वजह से वह किसी को नहीं बता सकी. 

महिला ने बताया है कि लॉकडाउन के दौरान वह अभी घर पर हैं. वह उन्हें यौन शोषण के बारे में बताना चाह रही थी, लेकिन वह डर से खुलकर नहीं बता रही थी. घर में रहने के दौरान पीड़िता के पति को कुछ शक हुआ.

इसके बाद उसने एक दिन चुपके से उसने अपने फोन का वीडियो रिकार्डर ऑन कर कमरे में रख दिया. वापस लौटने पर उस वीडियो में उसके पिता छेड़खानी करते दिखे. इसके बाद महिला से सारी बात अपने पति को बताई. पति और उसकी मां उसे थाना लेकर पहुंची. अब ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

टॅग्स :रेपबिहारपटनाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली