लाइव न्यूज़ :

पिता के अवैध रिश्ते से बेटा था परेशान, अपराधियों को सुपारी देकर हत्या करवाई, संपत्ति का मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2021 14:46 IST

बिहार में पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र में बेटा ने बाप को मार डाला.  मामी के साथ पिता के नाजायज रिश्ते से नाराज था.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इस मामले में मृतक के पुत्र व उसकी गाड़ी के चालक जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.फतुहा-दनियावां एनएच पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाडे़ बाइक सवार हार्डवेयर दुकानदार गोली मारकर हत्या कर दी थी.मृतक की पहचान दनियावां थाना क्षेत्र के फरीदपुर बाजार निवासी कृष्णा प्रसाद का पुत्र अनिरुद्ध प्रसाद 45 वर्ष के रूप में हुई थी.

पटनाः बिहार में पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने की एक घटना सामने आई है, जिसमें सरहज के साथ अवैध संबंध से नाराज पुत्र ने पिता की सुपारी किलर से हत्या करा दी.

पुलिस ने इस मामले में मृतक के पुत्र व उसकी गाड़ी के चालक जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. इस बात की जानकारी फतुहा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार मांझी ने पत्रकार वार्ता में दी. डीएसपी ने बताया कि नौ फरवरी को दोपहर करीब एक बजे दिन में फतुहा-दनियावां एनएच पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाडे़ बाइक सवार हार्डवेयर दुकानदार गोली मारकर हत्या कर दी थी.

मृतक की पहचान दनियावां थाना क्षेत्र के फरीदपुर बाजार निवासी कृष्णा प्रसाद का पुत्र अनिरुद्ध प्रसाद 45 वर्ष के रूप में हुई थी. इस संबंध में मृतक के पुत्र सोनू कुमार ने फतुहा थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी. घटना के उद्भेदन के लिए ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने फतुहा डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित की.

पुलिस ने आरोपी के बेटे सोनू उर्फ कारू और हत्याकांड में लाइनर की भूमिका निभाने वाले मृतक के ड्राइवर जितेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया है. डीएसपी ने बताया कि मृतक के अपने साले की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, जिसका अक्सर उसका बेटा विरोध किया करता था.

उसे लगता था कि पिता संपत्ति बर्बाद कर रहे हैं. इसी बात को लेकर सोनू ने अपने पिता के ड्राइवर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. उसने अपराधियों को पिता के नाम की सुपारी देकर हत्या करवा दी. डीएसपी ने बताया कि पुलिस जांच टीम ने जब बिंदुवार वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया तो चौंकाने वाली बात सामने आई. 

घटना का सूत्रधार मृतक का पुत्र सोनू कुमार ही निकला. पुलिस ने जब सोनू को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने सभी राज उगल दिया. जितेंद्र ने सोनू के पिता की हत्या करने के लिए पांच लाख रुपये में तीन सुपारी किलर तय किए.

पुलिस ने सोनू व चालक जितेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर सुपारी किलर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. जल्द ही सभी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा