लाइव न्यूज़ :

बिहार में मुंगेर पुलिस को बड़ी सफलता, हथियारों का सौदागर अरेस्ट, तीन पिस्टल, छह मैगजीन बरामद, कई बार जा चुका है जेल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 13, 2020 17:34 IST

मुंगेर एसपी लिपि सिंह ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह गांव में हथियार तस्करों के मूवमेंट की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद लिपि सिंह ने जिला आसूचना इकाई को सूचना के सत्यापन तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया.

Open in App
ठळक मुद्देथानाध्यक्ष की कार्रवाई के दौरान बरदह गांव निवासी मोहम्मद सज्जाद के घर की गई छापामारी के दौरान हथियारों की बरामदगी हुई.मोहम्मद सज्जाद के घर की गई छापेमारी के दौरान तीन पिस्टल, छह मैगजीन और एक मास्केट बरामद किया गया है. गया में वर्ष 2013 में इसे 6 पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था. मुफस्सिल थाना द्वारा भी इसे कार्बाइन के साथ गिरफ्तार किया गया था.

मुंगेर/पटनाः बिहार में मुंगेर पुलिस को आज उस वक्त बड़ी सफलता मिली, जब मुंगेर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा के साथ हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया.

मुंगेर एसपी लिपि सिंह ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह गांव में हथियार तस्करों के मूवमेंट की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद लिपि सिंह ने जिला आसूचना इकाई को सूचना के सत्यापन तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया.

बताया जाता है कि जिला आसूचना इकाई और मुफस्सिल थानाध्यक्ष की कार्रवाई के दौरान बरदह गांव निवासी मोहम्मद सज्जाद के घर की गई छापामारी के दौरान हथियारों की बरामदगी हुई. मोहम्मद सज्जाद के घर की गई छापेमारी के दौरान तीन पिस्टल, छह मैगजीन और एक मास्केट बरामद किया गया है.

गिरफ्तार मोहम्मद सज्जाद हथियारों को खरीद कर दूसरे जिलों में बेचने का काम करता था. गिरफ्तार अभियुक्त पहले भी जेल जा चुका है. गया में वर्ष 2013 में इसे 6 पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था. मुफस्सिल थाना द्वारा भी इसे कार्बाइन के साथ गिरफ्तार किया गया था.

गिरफ्तार अभियुक्त के अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है. इसका मुख्य धंधा हथियारों की तस्करी ही है और हथियारों की तस्करी में यह काफी सालों से लिप्त था. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह गांव में हथियार तस्करी के उद्देश्य से कुछ हथियारों को डंप किया गया है तथा उसे कहीं दूसरे जगह पर मूवमेंट कराए जाने की तैयारी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली