लाइव न्यूज़ :

हॉरर किलिंग की शिकार होते-होते युवती बची, स्कॉर्पियो से कूद जान बचाई, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: June 9, 2020 15:41 IST

युवती ने जिले के के पहियां ढाला स्थित मिडिल स्कूल के पास एनएच 19 पर स्कॉर्पियो से कूदकर एक अपनी जान बचाई. स्कॉर्पियो से कूद कर भाग रही युवती को पकड़ने गए परिवार के तीन सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

Open in App
ठळक मुद्देयुवती का कहना है कि उसके परिजन उसकी हत्या करना चाहते थे और इसके लिए घर से ले जा रहे थे. हिरासत में लिए गए तीनों व्यक्तियों के पास से चाकू व रस्सी भी बरामद की गई है. वह शराब के नशे में भी थे, जिनकी मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है.

पटनाः बिहार के सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में आज एक हॉरर किलिंग की शिकार होते-होते एक युवती बच गई. अगर युवती स्कॉर्पियो से कूद कर भागती नहीं तो आज आज वह हॉरर किलिंग की शिकार हो जाती.

युवती ने जिले के के पहियां ढाला स्थित मिडिल स्कूल के पास एनएच 19 पर स्कॉर्पियो से कूदकर एक अपनी जान बचाई. स्कॉर्पियो से कूद कर भाग रही युवती को पकड़ने गए परिवार के तीन सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हॉरर किलिंग की साजिश नाकाम हुई है. वहीं, युवती का कहना है कि उसके परिजन उसकी हत्या करना चाहते थे और इसके लिए घर से ले जा रहे थे. हिरासत में लिए गए तीनों व्यक्तियों के पास से चाकू व रस्सी भी बरामद की गई है.

साथ ही वह शराब के नशे में भी थे, जिनकी मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है. हालांकि इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी ज्यादा बताने से इंकार कर रही है. वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार को रात करीब 10:00 बजे पश्चिम दिशा से पूरब की ओर एक स्कॉर्पियो जा रही थी.

चलती स्कॉर्पियो का गेट खोलकर उससे एक युवती कूद पड़ी और वह मध्य विद्यालय में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में प्रवेश कर गई. वहां सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई. पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने के लिए जा रहे तीन लोगों को हिरासत में ले लिया और घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने तीनों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है जबकि युवती को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है और इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली