लाइव न्यूज़ :

पटना में कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा का अपहरण, चलती कार में रेप, आरोपी ने वीडियो भी बनाया

By एस पी सिन्हा | Updated: March 13, 2021 19:23 IST

पटना में 17 साल की एक लड़की के साथ चलती कार में रेप की बात सामने आई है. पुलिस के अनुसार घटना सात मार्च की है. पहले लड़की ने चुप्पी साध ली थी लेकिन अब उसने शिकायत दर्ज कराई है.

Open in App
ठळक मुद्देपटना में 17 साल की लड़की के साथ पहले रेप और फिर दो दिन तक बंधक बनाए रखने का मामला सामने आयालड़की के आरोप के अनुसार पटना के रामकृष्णा नगर के रहने वाले उज्जवल कांत ने उसका अपहरण कर रेप कियाआरोपी ने घटना का वीडियो भी बनाया है और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है

पटना: बिहार की राजधानी पटना में कॉलेज में पढ़ने वाली 17 साल की एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया गया. यही नही दो दिनों तक के नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर रखा गया. 

इस दौरान दुष्कर्म का वीडियो बनाया गया और फिर उसकी मांग में सिंदूर भी भर दिया गया. चलती कार में दुष्कर्म की यह वारदात सात मार्च की है. लड़की ने डर से चुप्पी साध ली. हालांकि शुक्रवार को एक बार फिर जब आरोपी छात्रा के घर आ धमका तो मामला सामने आ गया. 

आरोपी लड़की के घर पहुंच कर उसे अपना मुंह ना खोलने की धमकी दे रहा था. लड़की के अनुसार आरोपी ने बंदूक की नोंक पर अपने साथियों के साथ उसका अपहरण किया . उसे बंदी कर रखा और उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म भी किया. आरोपी की पहचान रामकृष्णा नगर के रहने वाले उज्जवल कांत के तौर पर की गई है. 

इस बाबत पीड़िता ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़िता रामकृष्णा नगर की रहने वाली है. पीड़िता का कहना है कि आरोपित इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है. किसी को इस घटना के बारे में जानकारी देने या मुंह खोलने पर उसे और उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहा है. 

लड़की का कहना है कि आरोपित अपराधी प्रवृत्ति का है. लड़की की माने तो कुछ दिन पहले ही वो एक जेल से छूटा है. पीड़िता ने बताया है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने दो दिन तक उसे अपनी बहन के घर बंदी बनाकर रखा. 

लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और अपहरण की धारा के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है. पीड़िता ने बताया है कि सात मार्च की शाम वह कॉपी खरीदने निकली थी. इसी बीच रास्ते में सफेद रंग की एक कार रुकी और उसका अपहरण कर लिया गया.

पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा