लाइव न्यूज़ :

पटनाः कोरोना पॉजिटिव पत्नी की ब्लेड से गला काटकर हत्या, पति ने छत से कूदकर दी जान, दोनों नाबालिग बच्चे परेशान

By एस पी सिन्हा | Updated: April 26, 2021 15:42 IST

बिहार की राजधानी पटना में पत्रकारनगर थाना इलाके के चित्रगुप्तनगर में पति ने पत्नी को मार डाला. 

Open in App
ठळक मुद्देजांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वह काफी तनाव था. महिला के पॉजिटिव होने के कारण कोई बीच-बचाव में नहीं गया.बच्चों ने जब शोर मचाना शुरू किया तो पिता ने वहीं से कूदकर जान दे दी.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पटना जंक्शन पर तैनात स्टेशन मास्टर अतुल लाल ने अपनी पत्नी तुलिका प्रसाद की गला काटकर हत्या कर दी.

इसके बाद खुद भी घर की छत से कूदकर जान दे दी. यह घटना पत्रकारनगर थाना इलाके के चित्रगुप्तनगर में आज सुबह साढे़ छह बजे हुई. बताया जाता है कि मृतका पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी. बीमार होने के बाद पति ने उसकी जांच कराई थी.

जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वह काफी तनाव था. इसी क्रम में बीती रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि बेटा और बेटी के सामने पति-पत्नी में झगडा हुआ. पड़ोसी भी जुट गए थे, लेकिन महिला के पॉजिटिव होने के कारण कोई बीच-बचाव में नहीं गया.

इसके बाद गुस्से में पति ने आज सुबह ब्लेड से पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी. दोनों बच्चों ने जब शोर मचाना शुरू किया तो पिता ने वहीं से कूदकर जान दे दी. स्थानीय लोगों की मानें तो पति-पत्‍नी के बीच हो रहे झगड़े की आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे थे. लेकिन मृतका के कोरोना संक्रमित होने की वजह से वे घर के अंदर नहीं गए.

इस घटना के बाद सभी सन्न रह गए. लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसपर पत्रकारनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतक महिला एक प्राइवेट संस्थान में काम करती थी, जबकि उसका पति रेलवे में काम करता था. घटना को लेकर पूछताछ जारी है, जिससे मामले में अन्य खुलासे होने की उम्मीद है. घर को सील कर दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली