लाइव न्यूज़ :

महिला अधिकारी ने दारोगा पर यौन शोषण का आरोप लगाया, रेप, धोखा और अनुसूचित जाति का प्रयोग, शादी से मुकरे, कोई एक्शन नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: July 7, 2020 16:33 IST

महिला अधिकारी ने आरोप लगाया है कि प्राथमिकी दर्ज हुए 10 दिन हो गए हैं, बावजूद इसके दारोगा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट नहीं निकला है. जबकि जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल कर गाली-गलौज करने और यौनशोषण के सबूत उसने थाने में दे दिये हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित महिला पुलिस अधिकारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कराए हुए 10 दिन हो गए, लेकिन इसके  बाद भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया.न तो दारोगा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकला है और ना ही उसके खिलाफ कोई विभागीय कारवाई शुरू हुई है. पीड़िता का कहना है कि पिछले 16 साल से स्कूल की पढ़ाई से दारोगा के साथ प्रेम संबंध में थी. बाद में दोनों की नौकरी लग गई.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में तैनात एक महिला अधिकारी ने कंकड़बाग थाने में तैनात दारोगा राजमणि पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. अधिकारी ने महिला थाने में रेप, धोखा और अनूसूचित जाति का प्रयोग कर शादी से मुकरने की प्राथमिकी दर्ज कराई है.

महिला अधिकारी ने आरोप लगाया है कि प्राथमिकी दर्ज हुए 10 दिन हो गए हैं, बावजूद इसके दारोगा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट नहीं निकला है. जबकि जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल कर गाली-गलौज करने और यौनशोषण के सबूत उसने थाने में दे दिये हैं. 

पीड़ित महिला पुलिस अधिकारी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कराए हुए 10 दिन हो गए, लेकिन इसके  बाद भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया. न तो दारोगा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकला है और ना ही उसके खिलाफ कोई विभागीय कारवाई शुरू हुई है.

पीड़िता का कहना है कि पिछले 16 साल से स्कूल की पढ़ाई से दारोगा के साथ प्रेम संबंध में थी. बाद में दोनों की नौकरी लग गई. इसके बाद दारोगा राजमणि ने शादी का वादा किया. ऐन मौके पर अनुसूचित जाति की लड़की से शादी नहीं कर सकता है, कहकर शादी से मुकर गया. जबकि उसके रिश्ते के बारे में दारोगा के सभी रिश्तेदार जानते थे.

नौकरी के बाद वह शादी का झांसा देता रहा. पीड़िता के बयान के अनुसार साल 2013 में महिला अधिकारी की नौकरी लग गई. वह गया में पोस्टेड है. नौकरी लगने के बाद वह राजमणि की लगातार आर्थिक मदद करती रही.

शादी के ऐन मौके पर राजमणि ने कहा कि उसकी शादी तय हो गई है. वह शादी से इनकार नहीं कर सकता है, क्योंकि लड़की वाले ने मोटी रकम दी है. इस संबंध में पूछे जाने पर किसी भी पुलिस अधिकारी ने फिलहाल कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया. कहा मामले की जांच की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली