लाइव न्यूज़ :

बिहार में वज्रपात कहरः 28 लोगों की गई जान, दर्जनों झुलसे, अलर्ट जारी, गोपालगंज में 13 मरे

By एस पी सिन्हा | Updated: June 25, 2020 18:20 IST

गोपालगंज में आसमान से हुई मौत की हुई बारिश में 13 लोगों की मौत हो गई, वहीं सात लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज जिले के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. जबकि सीवान में भी वज्रपात से 5 लोगों की मौत हो चुकी है. 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर बिहार सहित कई जिलों में आज और कल के लिए भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार अररिया और किशनगंज जिले को रेड जोन में रखा है. किशनगंज में सगे भाइयों में वज्रपात गिर गया है. जिसमें 1 की मौत हो गई है. सीतामढ़ी में 1, दरभंगा में 1, शिवहर में 1 शख्स की मौत वज्रपात से अबतक हुई है.

पटनाः बिहार में कोरोना संकट के बीच वज्रपात ने कहर बरपाया है. राज्य में अब तक वज्रपात से 28 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में एक दंपति भी शामिल हैं. जबकि दर्जनों लोग झुलस गए हैं.

इसके साथ ही उत्तर बिहार सहित कई जिलों में आज और कल के लिए भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार अररिया और किशनगंज जिले को रेड जोन में रखा है.

गोपालगंज में आसमान से हुई मौत की हुई बारिश में 13 लोगों की मौत हो गई, वहीं सात लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज जिले के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. जबकि सीवान में भी वज्रपात से 5 लोगों की मौत हो चुकी है. 

वज्रपात से मोतिहारी में 2 लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि सभी अपने काम से बाहर निकले थे. इस दौरान ही वज्रपात हुआ लोगों की मौत. इसी तरह वज्रपात से मोतिहारी में 2 लोगों की मौत हो गई है. जबकि बेतिया में 2 लोगों की मौत हुई है. मधुबनी में 2 की मौत हुई है. मरने वाले दंपति हैं.

किशनगंज में सगे भाइयों में वज्रपात गिर गया है. जिसमें 1 की मौत हो गई है. सीतामढ़ी में 1, दरभंगा में 1, शिवहर में 1 शख्स की मौत वज्रपात से अबतक हुई है. पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, पूर्णिया, सहरसा और मधेपुरा को ऑरेंज जोन में रखा गया है.

पूर्वी चंपारण में दो, बेतिया में 2 और पश्चिमी चंपारण में दो लोगों की मौत

पूर्वी चंपारण में दो, बेतिया में 2 और पश्चिमी चंपारण में दो लोगों की मौत हुई है. वहीं दर्जनों लोगों के झुलसने की भी खबर है. वज्रपात में जान गंवाने वाले अधिकतर लोग खेत में धान की रोपनी करने या बिचडे़ उखाड़ने गए थे. पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मोतिहारी में पांच लोगों की मौत हो गई है तो वहीं चार लोग घायल हैं.

वहीं उत्तर बिहार में भी ठनका गिरने के 4 लोगों मौत हो गई है. पूर्वी चंपारण में वज्रपात से नाबालिग बच्ची सहित दो लोगों की मौत हुई है. पश्चिमी चंपारण के शिकारपुर में विशुनपुरवा तथा मालदा दो भी दो लोगों की ठनका गिरने से मौत हो गई.

बेतिया जिले के शिकारपुर थाना के भसुरारी पंचायत के दो अलग-अलग टोला में आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. मधुबनी के घोघरडीहा में ठनका गिरने से पति-पत्नी की मौत की मौत हो गई. घटना प्रखण्डक्षेत्र की बेलहा गांव की है. पति पत्नी दोनों खेत में दोनों काम करने के लिए गए थे.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनामौसममौसम रिपोर्टनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली