लाइव न्यूज़ :

सिविल सर्जन के प्रधान लिपिक 30 हजार रुपये रिश्वत लेते अरेस्ट, पूछताछ जारी, संदेह के घेरे में कई

By एस पी सिन्हा | Updated: June 20, 2020 19:58 IST

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार पोस्टिंग कराने के लिए अवैध वसूली कर रहा था. सिकरिया स्वास्थ केन्द्र में पदस्थापित करने को लेकर एक डॉक्टर से वह रुपये वसूल रहा था. इस दौरान उसे पैसे के साथ अरेस्ट कर लिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देनिगरानी विभाग की टीम ने बताया कि जहानाबाद सिविल सर्जन के प्रधान लिपिक अनिल कुमार के खिलाफ उन्हें शिकायत मिल थी. आज डॉक्टर उसे पैसा देने पहुंचे, उसके बाद टीम ने 30 हजार रुपये कैश के सतह उसे धार दबोचा. रुपये जब्त कर लिए गए हैं. उससे पूछताछ की जा रही है. वह अवैध वसूली कर डॉक्टरों की पोस्टिंग कराता था. प्रधान लिपिक अनिल कुमार सिंह ने प्रभारी बनाने के लिए रिश्वत की मांग की थी.

पटनाः बिहार के जहानाबाद जिले में निगरानी की टीम ने सिविल सर्जन के प्रधान लिपिक को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी प्रधान लिपिक अनिल कुमार से पूछताछ की जा रही है. यह छापेमारी निगरानी विभाग के डीएसपी विमलेन्दु वर्मा के नेतृत्व में की गई है. 

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार पोस्टिंग कराने के लिए अवैध वसूली कर रहा था. सिकरिया स्वास्थ केन्द्र में पदस्थापित करने को लेकर एक डॉक्टर से वह रुपये वसूल रहा था. इस दौरान उसे पैसे के साथ अरेस्ट कर लिया गया.

निगरानी विभाग की टीम ने बताया कि जहानाबाद सिविल सर्जन के प्रधान लिपिक अनिल कुमार के खिलाफ उन्हें शिकायत मिल थी. टीम लगातार उसके ऊपर नजर बनाये हुए थी. जैसे ही आज डॉक्टर उसे पैसा देने पहुंचे, उसके बाद टीम ने 30 हजार रुपये कैश के सतह उसे धार दबोचा. रुपये जब्त कर लिए गए हैं. उससे पूछताछ की जा रही है.

अवैध वसूली कर डॉक्टरों की पोस्टिंग कराता था

किसके बलबूते वह अवैध वसूली कर डॉक्टरों की पोस्टिंग कराता था. प्रधान लिपिक अनिल कुमार सिंह ने प्रभारी बनाने के लिए रिश्वत की मांग की थी. डॉ मोहम्मूद इरफानुर रहमान ने निगरानी से इस बाबत शिकायत की, जिसके बाद अनिल सिंह को गिरफ्तार किया गया. निगरानी की टीम के समक्ष अनिल ने लिखित में बयान सिविल सर्जन पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है. 

निगरानी की टीम ने बताया कि सिविल सर्जन कार्यालय का उक्त क्लर्क सिकरिया पीएचसी के एक चिकित्सक डॉक्टर इरफान से पदस्थापना के लिए घूस मांग रहा था, जिसकी शिकायत चिकित्सक में निगरानी विभाग से की थी. शुरुआती छानबीन में जब निगरानी विभाग को लगा कि चिकित्सक की शिकायत जायज है, तो विभाग में निगरानी विभाग के डीएसपी विमलेंदु वर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई गई.

टीम ने आज जहानाबाद में सिविल सर्जन कार्यालय के मुख्य मुख्य लिपिक के चारों ओर अपना जाल फैलाया। निगरानी विभाग के कहने पर डॉक्टर इरफान ने जैसे ही लिपिक को रुपये दिये, पहले से जाल बिछाए निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा.

डीएसपी विमलेंदु वर्मा ने बताया बताया कि चिकित्सक की शिकायत पर यह छापेमारी की गई है, जिसमें लिपिक अनिल कुमार को 30 हजार रुपए घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. प्रधान लिपिक से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया की इसमें और किसकी किसकी संलिप्तता है, यह लिपिक से पूछताछ और छानबीन के बाद ही पता चलेगा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली