लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः बेखौफ अपराधियों ने की चोरी, 16 साल की लड़की का किया अपहरण, पुलिस जांच में जुटी 

By एस पी सिन्हा | Updated: September 4, 2020 15:42 IST

गुरुवार की रात करीब एक बजे अपराधियों ने शंभु पांडेय के घर मे हथियार के बल पर डकैती की और फिर बाद 16 साल की बेटी का अपहरण कर लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती को डकैत अपने साथ ले गए, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

Open in App
ठळक मुद्देपरिजनों द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन गांव वालों का आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस नहीं सुनी.पुलिस की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी समेत कई थाना की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच लोगो को समझाने में जुट गई.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के दिघरा रामपुरशाह गांव में हुई एक अजीबोगरीब चोरी की घटना से सभी के दिल दहल जा रहे हैं. यहां बेखौफ अपराधियों ने चोरी को किया ही, साथ में घर से 16 साल की एक लड़की को भी उठाकर लेते गये हैं.

इस घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया है. गुरुवार की रात करीब एक बजे अपराधियों ने शंभु पांडेय के घर मे हथियार के बल पर डकैती की और फिर बाद 16 साल की बेटी का अपहरण कर लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती को डकैत अपने साथ ले गए, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

अपराधियों के बुलंद हौसले को देख सभी दंग हैं. परिजनों द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन गांव वालों का आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस नहीं सुनी. ऐसे में पुलिस की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

दो घंटे तक ग्राणीण सड़कों पर ही बैठे रहे. जिसके बाद गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी समेत कई थाना की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंच लोगो को समझाने में जुट गई.

घटना के संबंध में गृहस्वामी शंभु पांडेय ने बताया कि कल रात करीब आधा दर्जन की संख्या में आये हथियार से लैस डकैतों ने घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद उनकी 16 साल की बेटी को भी अगवा कर लिया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है. 

टॅग्स :बिहारपटनाक्राइम न्यूज हिंदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना