लाइव न्यूज़ :

पटना में बेखौफ अपराधी, दिनदहाडे़ पंजाब नेशनल बैंक से 60 लाख लूटे, पुलिस की कार्यशैली पर उठने लगे हैं प्रश्न

By एस पी सिन्हा | Updated: June 22, 2020 19:59 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 से 10 की संख्या में आए बदमाशों ने बैंक प्रबंधक एवं अन्य कर्मियों को बंधक बना लिया और लूट की घटना को अंजाम दिया.

Open in App
ठळक मुद्देअपराधियों ने इस घटना को अंजाम राजधानी पटना के अनिसाबाद मोड़ के समीप दिया है और करीब 60 लाख लूटकर फरार हो गए. बताया जाता है कि बंदूक की नोक पर बदमाशों ने बैंक के गार्ड और कर्मियों को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना पाकर पुलिस आनन-फानन में घटनास्‍थल पर पहुंच गई है. 

पटनाः बिहार में अपराधियों का खौफ कम नहीं हो रहा है. अब राजधानी पटना में बदमाशों ने हथियारों का भय दिखाकर दिनदहाडे़ पंजाब नेशनल बैंक से 60 लाख रुपये लूट लिये.

अपराधियों ने इस घटना को अंजाम राजधानी पटना के अनिसाबाद मोड़ के समीप दिया है और करीब 60 लाख लूटकर फरार हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 से 10 की संख्या में आए बदमाशों ने बैंक प्रबंधक एवं अन्य कर्मियों को बंधक बना लिया और लूट की घटना को अंजाम दिया.

बताया जाता है कि बंदूक की नोक पर बदमाशों ने बैंक के गार्ड और कर्मियों को बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया है. इसके बाद बदमाश आसानी से फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना पाकर पुलिस आनन-फानन में घटनास्‍थल पर पहुंच गई है. 

इसके साथ ही एसएसपी उपेंद्र शर्मा भी मौके पर पहुंच कर स्थिती का जयजा लिया. बताया जा रहा है कि बैंक मैनेजर और अन्य बैंक अधिकारियों को बंधक बनाया गया था. लूट की रकम को लेकर अधिकारियों की ओर से पुष्टि नहीं हुई है.

माना जा रहा है कि रकम और भी ज्यादा हो सकता है. ऐसे में राजधानी पटना में विधि-व्यवस्था सवालों के घेरे में है. सुदूर जिलों की बात तो छोडिए राजधानी पटना की विधि-व्यवस्था भी रामभरोसे ही दिखती है. यहां बता दें कि इससे पहले भी कोतवाली थाना के पटना जंक्शन के पास यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लाखों रुपये की लूट हुई थी. सबसे हैरानी की बात ये है कि इस इलाके में अमूमन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक भीडभाड बनी रहती है. लेकिन इसके बावजूद भी बैंक लूट जैसी बडी वारदात को अपराधी दिनदहाडे अंजाम दे रहे हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनापंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली