लाइव न्यूज़ :

बिहार में हेल्थ रिपोर्टः कोरोना भय से सामान्य रोगी भी बेमौत मरने को हैं मजबूर, सीवान के सदर अस्पताल ने खोल दी पोल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 20, 2020 20:29 IST

कोरोना के डर से ना ही कोई अस्पताल उन्हें इलाज के लिए भर्ती ले रहा है और ना ही कोई डॉक्टर उन्हें देखना चाह रहा है. जिसके परिणामस्वरूप सैकड़ों लोग इलाज के अभाव में बेमौत मरने को मजबूर हो रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसंक्रमित मरीजों को अपने इलाज के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, वहीं, दूसरी ओर सामान्य बीमारी वाले रोगी इलाज के अभाव में दम तोड़ने को मजबूर हो रहे हैं.कोरोना संदिग्ध मरीज अस्पताल के बाहर पडे़ हुए हैं और उनका इलाज कराने के लिए काफी मिन्नतें की जा रही हैं. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने एक महिला घंटों तक बारिश में तड़पती रही, लेकिन किसी को भी उसे छूने की हिम्मत नहीं हुई.

पटनाः बिहार में जारी कोरोना महामारी के खौफ के बीच अब सामान्य रोगी भी बेमौत मरने लगे हैं. हालात ऐसे हो गये हैं कि कोरोना के खौफ से सामान्य रोगियों का भी इलाज नही हो पा रहा है.

एक ओर जहां संक्रमित मरीजों को अपने इलाज के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, वहीं, दूसरी ओर सामान्य बीमारी वाले रोगी इलाज के अभाव में दम तोड़ने को मजबूर हो रहे हैं. कोरोना के डर से ना ही कोई अस्पताल उन्हें इलाज के लिए भर्ती ले रहा है और ना ही कोई डॉक्टर उन्हें देखना चाह रहा है. जिसके परिणामस्वरूप सैकड़ों लोग इलाज के अभाव में बेमौत मरने को मजबूर हो रहे हैं.

बिहार में तो स्थिति खराब होती दिख रही है, क्योंकि यहां पर कोरोना संदिग्ध मरीज अस्पताल के बाहर पडे़ हुए हैं और उनका इलाज कराने के लिए काफी मिन्नतें की जा रही हैं. बाद में अस्पताल प्रशासन ने महिला को भर्ती कर लिया और उसका इलाज शुरू किया.

अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने एक महिला घंटों तक बारिश में तड़पती रही

स्वास्थ्य मंत्री के जिले में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के सामने एक महिला घंटों तक बारिश में तड़पती रही, लेकिन किसी को भी उसे छूने की हिम्मत नहीं हुई. डॉक्टरों के मुताबिक महिला कोरोना संक्रमित नहीं है. सबसे हैरानी इस बात की है कि सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद सिविल सर्जन को इसकी सूचना जिलाधिकारी ने दी.

सीवान के सदर अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाली इस तस्वीर के सामने आने के बाद राज्य की स्वास्थ्य वयवस्था की पोल खुल गई. एक महिला सुबह से सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के ठीक आगे गिरी पड़ी थी.

सुबह से लगातार बारिश हो रही थी और वह महिला लगातार भीग भी रही थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ था. इस संबंध में सिविल सर्जन यदुवंश शर्मा से जब इस पूरे मामले को जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने साफ कर दिया कि वह कोरोना मरीज नहीं है. सीएस शर्मा ने यह भी कहा कि डीएम के द्वारा मुझे सूचना दी गई और हमने तुरंत संज्ञान लिया.

दूसरी तस्वीर भी सीवान जिले के सदर अस्पताल से ही सामने आई है

जबकि दूसरी तस्वीर भी सीवान जिले के सदर अस्पताल से ही सामने आई है. इस  वायरल वीडियो वायरल में एक तिमारदार जोर-जोर से चिख रहा है. दरअसल, उसके साथ एक मरीज भी है जो काफी देर से बेड पर लेटकर डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहा है. देर तक इंतजार करने के बाद भी डॉक्टर इलाज के लिए उपस्थित नहीं होते हैं तो सिस्टम से नाराज होकर अस्पाल प्रबंधन पर सवाल खड़ा करता दिख रहा है.

इस तरह स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के गृह जिले के अस्पताल से लगातार तीन बडे मामलों से एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल होने के बाद यूजर्स की ओर से दावा किया गया कि महिला को अस्पताल प्रशासन ने भर्ती कराया और उसका इलाज शुरू किया.

कहा जा रहा है कि उसका कोरोना टेस्ट भी कराया जाएगा. इससे पहले बिहार से ही एक वीडियो वायरल हो गया जो राजधानी पटना के एनएमसीएच अस्पताल का था. अस्पताल के बाहर एक कोरोना पॉजिटिव मरीज 3 घंटे तक अपनी गाडी में बैठा रहा, लेकिन मौके पर मेडिकल स्टाफ नदारद रहा. वह खुद ही ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर अस्पताल के बाहर पहुंचा था. 

ऐसे कई भयानक दृश्य बिहार के अस्पतालों से सामने आ रहे हैं. सामान्य रोगियों को कोरोना टेस्ट कराकर आने की बात कही जाती है. अगर किसी को भर्ती ले भी लिया जाता है तो उसे आइसोलेशन वार्ड में डालकर अपने कर्तव्य का इतिश्री समझ लिया जा रहा है.

जिससे इलाज के अभाव में कई दम तोड़ दे रहे हैं. निजी अस्पतालों का भी हाल बेहद बुरा है. कोरोना के नाम पर किसी को भर्ती नही लिया जा रहा है. रोगियों को कहा जा रहा है कि पहले कोरोना का जांच कराकर आयें, लेकिन कोरोना का जांच भी बिहार में आसान नही है. परिणामस्वरूप उक्त रोगी के पास मरने के सिवाय और विकल्प होता ही नही है. इसतरह बिहार में सबकुछ भगवान भरोसे चल रहा है.

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूआरजेडीतेजस्वी यादवसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई