लाइव न्यूज़ :

अररियाः अपराधी बेखौफ, राजस्थान के व्यवसायियों से लूट लिए 26 लाख, पुलिस जांच में जुटी  

By एस पी सिन्हा | Updated: September 7, 2020 17:47 IST

पीड़ित व्यापारियों में राजस्थान के डीडवाना प्रेम प्रकाश, लोसल के जीवनराम, नेछवा के संजीव कुमार, नागौर के भगवान राम शामिल हैं. बताया जाता है कि कारोबार के लिए जमीन खरीदने के लिए सभी व्यवसायी गत चार सितंबर को राजस्थान से फारबिसगंज के लिए चले थे.

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के चार मार्बल व्यवसायियों से सशस्त्र अपराधियों ने रविवार की देर रात 26 लाख रुपये लूट लिए.फारबिसगंज में पूर्व से कैंप कर रहे इनके रिश्तेदार व राजस्थान निवासी जीवन राम के साथ किसी व्यक्ति से प्लॉट के विषय में बातें कर रहे थे.करीब आधा दर्जन अपराधियों ने सभी व्यवसाइयों को घेर लिया और 26 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया.

पटनाः बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गये हैं कि किसी भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में कोई झिझक नहीं हो रही है. इसी कड़ी में सूबे के अररिया जिले के फारबिसगंज- नरपतगंज के बीच राजस्थान के चार मार्बल व्यवसायियों से सशस्त्र अपराधियों ने रविवार की देर रात 26 लाख रुपये लूट लिए.

लूट के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए व्यवसायी पर फायरिंग भी की. पीड़ित व्यापारियों में राजस्थान के डीडवाना प्रेम प्रकाश, लोसल के जीवनराम, नेछवा के संजीव कुमार, नागौर के भगवान राम शामिल हैं. बताया जाता है कि कारोबार के लिए जमीन खरीदने के लिए सभी व्यवसायी गत चार सितंबर को राजस्थान से फारबिसगंज के लिए चले थे.

रविवार की देर रात आधा दर्जन बदमाशों ने तब इन लोगों को घेर लिया जब ये लोग फारबिसगंज में पूर्व से कैंप कर रहे इनके रिश्तेदार व राजस्थान निवासी जीवन राम के साथ किसी व्यक्ति से प्लॉट के विषय में बातें कर रहे थे. इसी क्रम में करीब आधा दर्जन अपराधियों ने सभी व्यवसाइयों को घेर लिया और 26 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया.

उसके बाद किसी तरह जान बचाकर सभी व्यवसायी फारबिसगंज थाना पहुंचे. जहां घटना की सूचना देकर स्थानीय एक होटल में शिफ्ट कर गए. इधर फारबिसगंज थाना अध्यक्ष एनके यादवेन्दु ने होटल पहुंचकर सभी पीड़ितों से घटना की जानकारी ली.

उसके बाद सशस्त्र बल के साथ पीड़ितों को लेकर घटनास्थल पर जाने की बात कही. फारबिसगंज थाना में सभी पीडितों का बयान दर्ज किया गया. पुलिस भी सभी पीडितों से पूछताछ कर मामले की पडताल में जुट गई है. पीड़ित व्यवासियों ने बताया कि वे लोग मार्बल का व्यवसाय करते हैं.

भारत-नेपाल क्षेत्र होने के नाते फारबिसगंज में मार्बल के व्यवसाय के लिए प्लॉट के लिए रुपये लेकर आ रहे थे, लेकिन फारबिसगंज-नरपतगंज के बीच आधा दर्जन हथियार से लैस अपराधियों ने उन लोगों के रुपये लूट लिए और उन लोगों पर फायरिंग भी की. वे लोग किसी तरह बाल-बाल बच गए. लेकिन घटना के बाद सभी व्यवासियों में दहशत व्याप्त है.

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह