लाइव न्यूज़ :

बिहार में रिमांड होम के अधीक्षक ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, विवाह से इंकार, FIR, अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: July 29, 2020 17:26 IST

पटना एयरपोर्ट पर काम करने वाली एक महिला ने जो आरोप लगाया उसके अनुसार अधीक्षक सुदर्शन शर्मा शादी का झांसा देकर 20 मार्च के बाद से ही लगातार महिला का शारीरिक शोषण करता रहा. जब महिला ने शादी करने की बात की तब सुदर्शन शर्मा ने लॉकडाउन का बहाना बना शादी से इनकार कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देबताया जाता है कि महिला पटना एयरपोर्ट पर काम करती है और दानापुर में रहती है. इसे ले महिला ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.सुदर्शन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. मेडिकल जांच के बाद पुलिस महिला का कोर्ट में बयान दर्ज कराने में जुटी है.पीड़ित महिला के अनुसार जनवरी महीने से ही दोनों के बीच बातचीत हो रही थी. 20 मार्च को अधीक्षक ने बहला-फुसलाकर उसे आरा बुला लिया और शारीरिक संबंध बनाया.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में काम करने वाली एक महिला का आरा में शारीरिक शोषण किये जाने का मामला सामने आया है. आरा रिमांड होम के अधीक्षक सुदर्शन शर्मा पर शारीरिक शोषण का आरोप लगा है.

पटना एयरपोर्ट पर काम करने वाली एक महिला ने जो आरोप लगाया उसके अनुसार अधीक्षक सुदर्शन शर्मा शादी का झांसा देकर 20 मार्च के बाद से ही लगातार महिला का शारीरिक शोषण करता रहा. जब महिला ने शादी करने की बात की तब सुदर्शन शर्मा ने लॉकडाउन का बहाना बना शादी से इनकार कर दिया. पीड़िता व आरोपित दोनों भागलपुर जिले के रहने वाले हैं. 

बताया जाता है कि महिला पटना एयरपोर्ट पर काम करती है और दानापुर में रहती है. इसे ले महिला ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद सुदर्शन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. मेडिकल जांच के बाद पुलिस महिला का कोर्ट में बयान दर्ज कराने में जुटी है.

पीड़ित महिला के अनुसार जनवरी महीने से ही दोनों के बीच बातचीत हो रही थी. 20 मार्च को अधीक्षक ने बहला-फुसलाकर उसे आरा बुला लिया और शारीरिक संबंध बनाया. जब महिला ने इसका विरोध किया तब अधीक्षक ने शादी का झांसा देकर चुप करा दिया. उसके बाद लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. लेकिन जब महिला ने शादी की बात कही तब सुदर्शन शर्मा ने लॉकडाउन का बहाना बना कर बात को टाल दिया. 

पीड़िता के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता और उसके परिवार को धमकी भी दी गई. कहा गया कि थाने में शिकायत करने पर परिवार को बर्बाद कर दिया जायेगा. बाद में एसपी के आदेश पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई. मामला दर्ज करने के बाद महिला थाने की पुलिस छानबीन में जुट गई है. इस मामले में आरोपित अधीक्षक से बात नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका.

टॅग्स :बिहाररेपपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली