लाइव न्यूज़ :

ट्रक झोपड़ी में घुसा, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, क्रेन की मदद से निकाला शव

By भाषा | Updated: June 25, 2020 18:34 IST

बिहार के भागलपुर में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के थे। हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विक्रमशिला पहुंच सड़क पर शव को रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद आक्रोशित लोग सड़क से हटे।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक बच्चों में चंद्रदेव मण्डल के एक पुत्र सूरज कुमार (14) और दो पुत्रियां चंदा कुमारी (11) और पूजा कुमारी (09) शामिल हैं। झोपड़ी में घुस जाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद आक्रोशित लोग सड़क से हटे।

भागलपुरः बिहार के भागलपुर जिले में नवगछिया अनुमंडल के परबत्ता थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक के सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी में घुस जाने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की बृहस्पतिवार को मौत हो गई।

नवगछिया अनुमंडल पुलिस अधिकारी प्रवेंदु भारती ने बताया कि मृतक बच्चों में चंद्रदेव मण्डल के एक पुत्र सूरज कुमार (14) और दो पुत्रियां चंदा कुमारी (11) और पूजा कुमारी (09) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीनों शवों को क्रेन की मदद से निकाल लिया गया है। इस हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विक्रमशिला पहुंच सड़क पर शव को रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद आक्रोशित लोग सड़क से हटे।

पंजाब के तरन तारन में परिवार के चार सदस्यों की गला रेत कर हत्या

तरन तारन यहां स्थित कैरों गांव में बृहस्पतिवार तड़के एक परिवार के चार सदस्यों और एक घरेलू सहायक की अज्ञात व्यक्तियों ने हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि बृजलाल (55), उनका बेटा, दोनों पुत्रवधू और उनका घरेलू सहायक घर पर मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार धारदार हथियार से इन लोगों की गला रेत कर हत्या की गई थी। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है। 

उप्र में करंट लगने से देवर-भाभी की मौत

उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के अलापुर कस्बे में बृहस्पतिवार को करंट लगने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अलापुर कस्बे के वार्ड नंबर 2 में रहने वाली सरोज (45) सुबह कपड़े धो रही थी, तभी अचानक बिजली का तार टूटकर उसके हाथ पर गिरा और वह करंट लगने से छटपटाने लगी।

उन्होंने बताया कि सरोज को छटपटाते देख उसके देवर राजाराम (40) ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। छत पर खड़े भतीजे की नजर उन पर पड़ी तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तार को हटाया, तब तक दोनों बुरी तरह से झुलस चुके थे। सूत्रों ने बताया कि सरोज और राजाराम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

गलवान में सहकर्मियों को बचाने की कोशिश में महाराष्ट्र के जवान की मौत

भारतीय सेना के एक जवान की गलवान घाटी में भारत-चीन सीमा पर एक नदी में गिरे अपने सह कर्मियों को बचाने की कोशिश के दौरान मौत हो गई। गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने बृहस्पतिवार को बताया कि जवान सचिन मोरे महाराष्ट्र के नासिक जिले में मालेगांव के रहने वाले थे। पाटिल ने बताया कि मोरे भारत-चीन सीमा पर तैनात थे। एक नदी में गिरे अपने दो सह-कर्मियों को बचाने की कोशिश के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में अधिक विवरण का इंतजार किया जा रहा है। पूर्वी लद्दाख स्थित गलवान घाटी में 15 जून को भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई