लाइव न्यूज़ :

बेतियाः दो लड़कियों ने की शादी, सुरक्षा की गुहार, भेजा गया घर, कहा-एक-दूसरे के बगैर नहीं रह सकती

By एस पी सिन्हा | Updated: September 9, 2020 16:10 IST

अपने को पति-पत्नी बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाने लगीं. पंजाब के जालंधर कोर्ट में समलैंगिक शादी कर दो लड़कियां नगर के कालीबाग ओपी में पहुंच गईं. लड़कियों ने कहा कि दोनों ने पंजाब के जालंधर न्यायालय में समलैंगिक शादी की है. 

Open in App
ठळक मुद्देदरअसल लोग तब हैरान हो गये, जब नगर थाना में दो लड़की पहुंची और अपने आपको पति- पत्नी बताने लगी.प्राप्त जानकारी के अनुसार दूल्हा-दुल्हन बनी दोनों लड़कियां पुलिस के समक्ष शादी से संबंधित कागजात भी प्रस्तुत कीं. दूल्हा बनी नगमा रामनगर की निवासी है. जबकि दुल्हन इशरत बेतिया कालीबाग ओपी के एक मोहल्ले की रहने वाली है.

पटनाः समलैंगिक विवाह का प्रचलन अब धीरे- धीरे छोटे शहरों में भी बढ़ने लगा है. ताजा मामला बिहार के पश्चिम चंपारण जिले (बेतिया) में सामने आई, जिसने सभी को चौंका दिया है. दरअसल लोग तब हैरान हो गये, जब नगर थाना में दो लड़की पहुंची और अपने आपको पति- पत्नी बताने लगी.

यहां तक कि अपने को पति-पत्नी बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाने लगीं. पंजाब के जालंधर कोर्ट में समलैंगिक शादी कर दो लड़कियां नगर के कालीबाग ओपी में पहुंच गईं. लड़कियों ने कहा कि दोनों ने पंजाब के जालंधर न्यायालय में समलैंगिक शादी की है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दूल्हा-दुल्हन बनी दोनों लड़कियां पुलिस के समक्ष शादी से संबंधित कागजात भी प्रस्तुत कीं. दोनों ने कहा कि वे एक-दूसरे के बगैर नहीं रह सकती हैं. लेकिन उनके परिवार वाले इस रिश्ते को मानने से इन्कार कर रहे हैं. दूल्हा बनी नगमा रामनगर की निवासी है. जबकि दुल्हन इशरत बेतिया कालीबाग ओपी के एक मोहल्ले की रहने वाली है.

दोनों का परिवार जलंधर में रहता था. दोनों एक- दूसरे के पड़ोस में रहते थे. इसी दौरान दोनों में प्यार हुआ. जब इसकी भनक इशरत के परिजनों को लगी तो उन लोगों ने इशरत पर पाबंदी लगाई. आखिरकार दोनों घर से भाग गईं और बीते 23 जुलाई को जलंधर कोर्ट में शादी कर ली.

शादी करने के बाद इशरत जब अपने घर पहुंचीं तो परिजनों ने रखने से इंकार कर दिया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार भाष्कर ने बताया कि नगमा व उसकी पत्नी बनी इशरत को रामनगर स्थित उसके घर पर पुलिस की सुरक्षा में भेज दिया है. नगमा के स्वजनों ने इशरत को बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है. 

ऐसे में देखना होगा कि अब समलैंगिक विवाह करने वाले इस प्रेमी जोडे़ के प्यार की नाव कहां तक पहुंचती है? लिहाजा बेतिया जैसे छोटे से शहर में ऐसी घटना को देखकर पुलिस के साथ साथ आम लोग भी हैरान हैं और इस रिश्ते को गलत बता रहें हैं. यह अलग बात है कि कोर्ट ने इस तरह के संबंध को मान्यता दे दी है. लेकिन सामाजिक स्तर पर अभी भी समलैंगिंक विवाह करने वाले लोगों के लिए राह आसान नहीं है.

टॅग्स :बिहारपटनापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े