लाइव न्यूज़ :

बांका का मामलाः तीन चचेरे भाइयों ने अपनी नाबालिग बहन के साथ किया रेप, पीड़िता के बयान पर दर्ज हुआ मामला 

By एस पी सिन्हा | Updated: July 29, 2020 16:55 IST

नाबालिग को उसके चचेरे भाइयों ने ही हवस का शिकार बनाया है. लड़की की मां ने जीरोमाइल थाने में आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है. घटना को अंजाम देने वाले दोनों चचेरे भाई भी नाबालिग हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार जीरोमाइल पुलिस ने छात्रा की मां के बयान पर केस दर्ज कर लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट आनी बाकी है. जीरोमाइल थानेदार राजरतन ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. लड़की सहित उसके परिजनों ने आज सुबह बाराहाट थाना आकर आपबीती सुनाई और तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का नामजद मामला दर्ज कराया.छात्रा की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि 23 जुलाई की शाम को जब वह अपनी बेटी को खाना खिलाने के लिए बुलाने गई तो वह काफी रो रही थी.

पटनाः बिहार के बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के जीरोमाइल इलाके के रानी तालाब में रहने वाली आठ वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

घटना गत 26 जुलाई की बताई जा रही है. उस नाबालिग को उसके चचेरे भाइयों ने ही हवस का शिकार बनाया है. लड़की की मां ने जीरोमाइल थाने में आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है. घटना को अंजाम देने वाले दोनों चचेरे भाई भी नाबालिग हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार जीरोमाइल पुलिस ने छात्रा की मां के बयान पर केस दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने उसकी मेडिकल जांच भी कराई है. जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है. जीरोमाइल थानेदार राजरतन ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. लड़की सहित उसके परिजनों ने आज सुबह बाराहाट थाना आकर आपबीती सुनाई और तीन युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का नामजद मामला दर्ज कराया.

पीड़िता ने बताया कि वह गत 26 जुलाई की रात घर में अकेली थी

पीड़िता ने बताया कि वह गत 26 जुलाई की रात घर में अकेली थी. जैसे ही घर से बाहर निकली तो गांव के ही 3 युवकों ने उसे जबरन उठा लिया और बहिया (गांव के बाहर) लेकर चला गये. जहां जाकर तीनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.

छात्रा की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि 23 जुलाई की शाम को जब वह अपनी बेटी को खाना खिलाने के लिए बुलाने गई तो वह काफी रो रही थी. उससे जब कारण पूछा तो उसने सारी कहानी बताई. यह जानकारी होने के बाद छात्रा की मां आरोपितों के स्वजनों के पास पहुंची.

इस बात की शिकायत लेकर जाने पर उल्टे आरोपित पक्षों ने जान से मारने की धमकी दी. साथ ही पुलिस के पास शिकायत नहीं करने की चेतावनी दी. अन्यथा कहा कि वे लोग बुरा अंजाम भुगतेंगे. इसके बाद ही छात्रा की मां ने हिम्मत करके पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित पक्ष आसपास के ही घरों में रहते हैं. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली