लाइव न्यूज़ :

अजीबोगरीब घटनाः गुस्से में आई पत्नी ने ब्लेड से काट दिया पति का गुप्तांग, FIR, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 12, 2020 20:51 IST

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सरैयां गांव में गुस्से में आकर एक पत्नी ने अपने ही पति का गुप्तांग काट दिया. जिससे पति बुरी तरह जख्म हो गया. घायल पति का इलाज सदर अस्पताल आरा में कराया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देघायल की पहचान 24 साल सोनू गोड के रूप में की गई है, जो सरैयां के रहने वाले सुरेंद्र गोड का बेटा बताया जा रहा है. कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि पति ने अपनी पत्नी समेत अपने साला और पत्नी के मौसा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.

पटनाः बिहार के भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना इलाके से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. जिसमें पत्नी ने गुस्से में आकर अपने ही पति का गुप्तांग काट दिया.

जख्मी पति ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सरैयां गांव में गुस्से में आकर एक पत्नी ने अपने ही पति का गुप्तांग काट दिया. जिससे पति बुरी तरह जख्म हो गया. घायल पति का इलाज सदर अस्पताल आरा में कराया गया है.

घायल की पहचान 24 साल सोनू गोड के रूप में की गई है, जो सरैयां के रहने वाले सुरेंद्र गोड का बेटा बताया जा रहा है. कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि पति ने अपनी पत्नी समेत अपने साला और पत्नी के मौसा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.

उन्होंने बताया कि सोनू गोड की शादी साल 2018 में कृष्णागढ़ थाना के जगतपुर-पकड़ी निवासी लक्ष्मी के साथ हुई थी. शुरू से ही दोनों के बीच लडाई होती रही है. ये दोनों शादी के 2 साल बाद भी अभी निःसंतान हैं. बताया जा रहा कि रात में दंपति घर में सोए हुए थे.

पति के अनुसार उसका पैर पत्नी के शरीर से छू गया. जिससे नाराज होकर पत्नी ने उसका गुप्तांग ब्लेड से काट दिया. इस दौरान घायल पति ने थाने में 3 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पति का आरोप है कि रात में विवाद के बाद की सुबह उसका साला और पत्नी का मौसा दोनों उसके घर पर आये थे. इसके बाद उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे अपने साथ लेकर चले गए. थानाध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि पुलिस की ओर से छानबीन चल रही है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली