लाइव न्यूज़ :

आसरा गृह में फिर से एक महिला की मौत, दो लापता, मृतका के शरीर में थी खून की अत्यंत कमी

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 1, 2018 14:30 IST

राजीव नगर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया, ‘‘दो महिलाएं जिनकी उम्र 30 से कम है, गुरूवार को लापता हो गईं। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से पहले आश्रय गृह ने कुछ घंटे महिलाओं की तलाश की थी।

Open in App

पटना, एक सितंबर: मानसिक रूप से अशक्त महिलाओं के लिए यहां स्थित आसरा गृह की एक महिला की शुक्रवार(31 सितंबर)  को इलाज के दौरान एक अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना के एक दिन पहले ही यहां से दो महिलाएं लापता हो गई थीं।घटना के बाद पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक राजीव रंजन प्रसाद ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘आसरा गृह में रहने वाली अनामिका (27) को गुरुवार को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, साथ ही उसके शरीर में खून की अत्यंत कमी थी। शुक्रवार रात आठ बजे उसकी मौत हो गई।’’ वहीं, राजीव नगर थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया, ‘‘दो महिलाएं जिनकी उम्र 30 से कम है, गुरूवार को लापता हो गईं। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से पहले आश्रय गृह ने कुछ घंटे महिलाओं की तलाश की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम आश्रय गृह के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि दोनों महिलाएं कब बाहर निकलीं।’’ राजीव नगर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित आसरा गृह अगस्त महीने में उस वक्त चर्चा में आया था जब इसमें रहने वाली दो महिलाओं को बीमार पड़ने के बाद पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) लाया गया था, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया था।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि अगस्त में इसी आसरा गृह में मानसिक रूप बीमार महिलाओं के लिए संचालित एक लड़की सहित दो महिलाओं की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर भी लिया था। इसी दौरान ऐसी खबर भी आई थी कि आसरा गृह में और भी लड़कियों की तबीयत खराब है।

वहीं, इस मामले में बिहार के समाज कल्याण विभाग के निदेशक राजकुमार ने कहा था कि पीएमसीएच के अधिकारी यह दावा कर रह हैं कि दोनों महिलाओं को मृत लाया गया था लेकिन उनके विभाग के एक अधिकारी जो उन महिलाओं के साथ इलाज के दौरान मौजूद थे, उनका कहना था कि उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हुई थी।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :पटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली