लाइव न्यूज़ :

मोतिहारी में शवदाह करने गए 5 बच्चे नदी में डूबे, मचा कोहराम

By एस पी सिन्हा | Updated: July 9, 2020 20:34 IST

प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रामीण एक मृतक के शव को लेकर तालाब किनारे दाह संस्कार करने गए थे, जिसमें कुछ बच्चे भी शामिल थे. वहीं, शव को जलाने के बाद लोग तालाब में स्नान करने लगे, जिसमें बारिश के वजह से तालाब में पानी लबालब था जिसमे पांच बच्चे डूब गए.

Open in App
ठळक मुद्देसैकड़ों लोग तालाब के किनारे पहुचे फिर डूबे बच्चे की तलाशी शुरू की गई, जिसमें तीन बच्चों का शव तो मिल गया पर अभी दो बच्चों की तलाश जारी है.मौके पर पहुंच एनडीआरएफ की टीम बच्चों के शव की तलाश में जुट गई है. वहीं पांच बच्चों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है. डूबने से परवेश कुमार(12), दीपक कुमार (18), आशिक कुमार (12), विशाल कुमार (12) एवं रवि कुमार (16) की मौत हो गयी।

पटनाः बिहार के मोतिहारी जिले के चकिया बाजार के नजदीक फुलवरिया गांव में आज सुबह- सुबह नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 5 बच्चे कि मौत हो गई. फिलहाल ग्रामीणों के सहयोग से 3 का शव तो बरामद किया जा चुका है, पर अभी दो बच्चों के शव की तलाश जारी है.

फिलहाल, पुलिस ने सभी बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं 2 बच्चों के शव की तलाश एनडीआरएफ कर रही है.प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रामीण एक मृतक के शव को लेकर तालाब किनारे दाह संस्कार करने गए थे, जिसमें कुछ बच्चे भी शामिल थे. वहीं, शव को जलाने के बाद लोग तालाब में स्नान करने लगे, जिसमें बारिश के वजह से तालाब में पानी लबालब था जिसमे पांच बच्चे डूब गए.

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मची और सैकड़ों लोग तालाब के किनारे पहुचे फिर डूबे बच्चे की तलाशी शुरू की गई, जिसमें तीन बच्चों का शव तो मिल गया पर अभी दो बच्चों की तलाश जारी है. मौके पर पहुंच एनडीआरएफ की टीम बच्चों के शव की तलाश में जुट गई है. वहीं पांच बच्चों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है. 

चकिया के पुलिस उपाधीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि डूबने से परवेश कुमार(12), दीपक कुमार (18), आशिक कुमार (12), विशाल कुमार (12) एवं रवि कुमार (16) की मौत हो गयी। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय मोतिहारी स्थित सदर अस्पताल भेजा गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर