लाइव न्यूज़ :

पटनाः 12 रुपए लाख नकद, लाखों की ज्वेलरी, कई फ्लैट के कागजात बरामद, पथ निर्माण विभाग में कार्यरत एक और इंजीनियर धनकुबेर निकला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 14, 2021 20:24 IST

बिहार के पटना का मामला है. निगरानी विभाग की तीन टीमें इंजीनियर के घर अब तक करीब 12 रुपए नकद के अलावा कई फ्लैट के कागजात बरामद किये हैं.

Open in App
ठळक मुद्देछापेमारी उनके पटना स्थित आवास पर की गई.बोरिंग रोड के कृष्णा अपार्टमेंट में भी एक फ्लैट का पता चला है.राजधानी पटना के पाटलिपुत्र इलाके में स्थित घर यह छापेमारी चल रही है.

पटनाः बिहार में पथ निर्माण विभाग में कार्यरत एक और इंजीनियर धनकुबेर निकला है. पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की टीम के द्वारा की गई छापेमारी में उसके फ्लैट से करीब 12 लाख रुपये नकद, लाखों रुपये की ज्वेलरी, कई जमीनों की डीड सहित अन्य निवेश से जुडे़ दस्तावेज मिले हैं.

 

निगरानी विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पथ निर्माण विभाग में गुलजारबाग डिवीजन में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता कौंतेय कुमार के घर पर निगरानी के डीएसपी सुरेंद्र कुमार महुआर के नेतृत्व में छापेमारी की गई. यह छापेमारी उनके पटना स्थित आवास पर की गई.

निगरानी विभाग की तीन टीमें इंजीनियर के घर अब तक करीब 12 रुपए नकद के अलावा कई फ्लैट के कागजात बरामद किये हैं. खबर भेजे जाने तक छापेमारी जारी है. निगरानी ब्यूरो ने दो करोड़ रुपए आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर पटना में छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि बोरिंग रोड के कृष्णा अपार्टमेंट में भी एक फ्लैट का पता चला है.

राजधानी पटना के पाटलिपुत्र इलाके में स्थित घर यह छापेमारी चल रही है. निगरानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार महुआर ने बताया कि अब तक की पडताल में काफी कुछ मिला है. कैश की गिनती हो रही है. बरामद ज्वेलरी, जमीन और दूसरे जगहों पर किए गए निवेश का मिलान किया जा रहा है.

निगरानी की यह कार्रवाई दो-तीन दिन पहले ही होने वाली थी, लेकिन कार्यपालक अभियंता पटना में नहीं थे. निगरानी के अनुसार कौतेय कुमार ने एक करोड़ 76 लाख 83 हजार रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है. अभी भी तलाशी जारी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई