लाइव न्यूज़ :

बिहार में पंचायत चुनाव प्रचारः हिंसक झड़प, 20 राउंड फायरिंग, मुखिया प्रत्याशी को जान बचाकर भागे, स्कार्पियो को फूंक डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: October 20, 2021 20:02 IST

bihar Panchayat election campaign: बिहार में रोहतास जिल के बिक्रमगंज प्रखंड के शिवपुर में पंचायत चुनाव प्रचार में हंगामा हो गया है. मुखिया प्रत्याशी की स्कार्पियो कार को भी फूंक दिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देस्थिति विस्फोट होने पुलिस इलाके में कैंप कर रही है.समर्थक और ड्राइवर भी मौके से जान बचाकर भाग चले.आक्रोशित लोगों ने उनकी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया.

पटनाः बिहार में रोहतास जिल के बिक्रमगंज प्रखंड के शिवपुर में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान लगभग 20 राउंड फायरिंग करने की बात सामने आ रही है. इस बड़ी घटना में असामजिक तत्वों ने मुखिया प्रत्याशी की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया.

प्रचार करने गई महिला मुखिया प्रत्याशी को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा. स्थिति विस्फोट होने पुलिस इलाके में कैंप कर रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बिक्रमगंज प्रखंड के शिवपुर पंचायत के बरुणा गांव में प्रचार कर रही मुखिया प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर हमला करने की बात सामने आ रही है. मुखिया प्रत्याशी की स्कार्पियो कार को भी फूंक दिया गया है.

बताया जाता है कि शिवपुर पंचायत से मुखिया पद की प्रत्याशी श्वेता सिंह बरुणा गांव में चुनाव प्रचार के लिए गई थी. इस दौरान रास्ते में एक बाइक लग्गी हुई थी. इसी बाइक को हटाने को लेकर ववाद उत्पन्न हुआ और उसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू गई. चुनाव प्रचार करने गई मुखिया प्रत्याशी श्वेता सिंह ने बताया कि अचानक एक छत से गोली चलने लगी और जान बचाने के लिए वह भाग चली.

उसके समर्थक और ड्राइवर भी मौके से जान बचाकर भाग चले. उसके आक्रोशित लोगों ने उनकी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. जिसके कारण वह धूधू कर जल गई. बताया जा रहा है कि श्वेता सिंह पूर्व मुखिया अमित सिंह की पत्नी है और चुनाव के मैदान में है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

बिक्रमगंज थाना की पुलिस उपद्रवियों की तलाश में छापामारी कर रही है. पुलिस ने 5-6 लोगों को हिरासत में भी लिया है. उनसे पूछताछ चल रही है. घटना में भारी उपद्रव की पुष्टि हुई है. पुलिस सभी उपद्रवियों की तलाश के लिए छापामारी कर रही है.

टॅग्स :बिहारपटनाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट