लाइव न्यूज़ :

बिहार: चोरी के आरोप में भीड़ ने बच्चे की जमकर की पिटाई फिर नंगा कर पूरे शहर में घुमाया, लोग बनाते रहे वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: October 27, 2018 18:05 IST

इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली जिसके काफी देर बाद पुलिसवाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्चे की पिटाई कर रहे लोगों के चंगुल से उसे बमुश्किल मुक्त कराया।

Open in App

बिहार के वैशाली जिले के सहदेई थाना ईलाके के पहाड़पुर तोई गांव में भीड़ का फिर एक बार क्रूर और अमानवीय चेहरा सामने आया है। यहां चोरी के आरोप में एक मासूम के हाथ-पैर बांध उसकी पिटाई की गई। मासूम पर भीड़  हावी होती जा रही थी और लोग तमाशबीन बने सब देख रहे थे। 

बताया जाता है कि लोग यहीं नहीं रुके पिटाई करने के बाद बच्चे को नंगा करने के बाद दुकान के गल्ले का बक्सा उसके माथे पर रखा और सरेआम गांव में घुमाया गया। हैरानी की बात यह है काफी देर तक मासूम बच्चे के साथ ऐसा किया गया, लेकिन वहां मौजूद लोग बच्चे को बचाने की बजाए उसका वीडियो बनाते रहे। 

लोग महज तमाशबीन बने रहे और भीड़ उसे नंगा करने के बाद बाजार घुमाती रही। भीड़ के इस अमानवीय चेहरे पर आस-पास खड़े लोग तमाशबीन बने रहे। जब कानून से बेखौफ लोग इस पूरी वारदात को अंजाम दे चुके थे। 

इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली जिसके काफी देर बाद पुलिसवाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्चे की पिटाई कर रहे लोगों के चंगुल से उसे बमुश्किल मुक्त कराया। फिलहाल मामले में पुलिस का पक्ष नहीं मिल सका है। 

बता दें कि बिहार में आए दिन ऐसे ही भीड़ अपना फैसला सुनाती है लेकिन प्रशासन इस पर चुप्पी साधने के अलावा कुछ नहीं कर पाती।

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद