लाइव न्यूज़ :

एक और अधिकारी पर नकेल, 1.62 करोड़ रुपए की संपत्ति, नोटों के बंडल देखकर हैरान रह गए जांच अफसर

By एस पी सिन्हा | Updated: December 17, 2021 20:09 IST

विशेष निगरानी इकाई ने 16 दिसंबर को सब रजिस्ट्रार मणि रंजन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया था. इसके बाद उनके तीन ठिकानों पर सर्च अभियान जारी है.

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई छापेमारी की है.समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार मनी रंजन के तीन अलग-अलग ठिकानों पर सुबह सुबह छापा मारा. छापेमारी में सब रजिस्‍ट्रार के घर से बड़ी मात्रा में नगद मिला है.

पटनाः बिहार में भ्रष्‍ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है. इसी कड़ी में एक और भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ विशेष निगरानी ब्यूरो सुबह-सुबह कार्रवाई में जुट गई. आय से अधिक संपत्ति केस में निबंधन विभाग के एक अधिकारी के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई छापेमारी की है.

 

इस कार्रवाई में सरकारी पद पर रहते हुए अवैध तरीके से आय से अधिक 1.62 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार मनी रंजन के तीन अलग-अलग ठिकानों पर सुबह सुबह छापा मारा. बताया जा रहा है कि छापेमारी में सब रजिस्‍ट्रार के घर से बड़ी मात्रा में नगद मिला है. छापेमारी के दौरान पटना स्थि‍त आवास पर नोटों के बंडल देखकर निगरानी की टीम हैरान रह गये.

इस कार्रवाई में सब रजिस्ट्रार के पटना स्थित आवास से एक करोड़ के करीब की संपत्ति बरामद की गई है. विशेष निगरानी इकाई ने 16 दिसंबर को सब रजिस्ट्रार मणि रंजन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया था. इसके बाद उनके तीन ठिकानों पर सर्च अभियान जारी है.

निगरानी ने समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार मणिरंजन के समस्तीपुर स्थित दफ्तर और आवास, मुजफ्फरपुर और पटना में छापेमारी कर रही है. अभी छापेमारी को लेकर अधिक जानकारी नहीं मिल सका है. इस संबंध में निगरानी ब्‍यूरो के एडीजी नैयर हसनैन खान ने बताया कि मणि रंजन के खिलाफ केस संख्‍या 6/21 दर्ज किया गया था. वह समस्‍तीपुर के सब रजिस्‍ट्रार हैं. पटना में बिस्‍कोमान गोलंबर के समीप अगमकुआं थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी स्थित पाटलिग्राम अपार्टमेंट में इस अधिकारी के फ्लैट में छापेमारी की गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई