लाइव न्यूज़ :

बिहार: छात्राओं की अश्लील वीडियो बनाकर ऑनलाइन विदेशों में बेचे जाने का मामला, खुफिया विभाग के हाथ लगे अहम सुराग

By एस पी सिन्हा | Updated: February 3, 2022 17:55 IST

बिहार में छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर विदेशों में ऑनलाइन बेचकर मोटा पैसा कमाने का मामला सामने आया है। इस संबंध खूफिया विभाग के हाथ कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखुफिया विभाग के अधिकारियों ने इस संबंध में भेजी पुलिस मुख्यालय को रिपोर्टमामले का चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ा होने की संभावना है, जांच करेगी पुलिस

पटना: बिहार के भागलपुर की छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर विदेशों में बैठे ग्राहकों को ऑनलाइन बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है, जिसका सुराग खुफिया विभाग के अधिकारियों को तकनीकी निगरानी में इस बात की जानकारी मिली है कि बच्चों के अश्लील वीडियो ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं।

खूफिया सूत्रों के अनुसार इस गलत धंधे में लगे साइबर शातिर फर्जी आइडी से लिए गये सिमकार्ड का इस्तेमाल कर थाईलैंड, सिंगापुर, लाओस, फिलिपींस, स्वीडन, चेकेस्लोवाकिया जैसे देशों में ग्राहकों को अश्लील वीडियो और फोटो भेज रहे हैं।

इस काले धंधे के अश्लील वीडियो और फोटो भागलपुर के हबीबपुर, मुंगेर के जमालपुर, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर के पते पर बनाए गए ई-मेल आइडी का प्रयोग कर उसे विदेशों में बैठे ग्राहकों को ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं। अश्लील फोटो और वीडियो की कीमत लेने के लिए भी शातिर डिजिटल प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर रहे हैं।

खूफिया अधिकारी यह पता लगाने में सफल हुए हैं कि इस गलत काम में लगे साइबर शातिर अपने आइडी से खास कोड हैवेन जोड़ा हुआ है, जिसे देख विदेश में बैठे ग्राहकों को अश्लील सामग्री की पहचान कर उन्हें डिजिटल पेमेंट कर रहे हैं। इस काले धंधे में तकनीकी रूप से दक्ष स्थानीय लड़कों के शामिल होने की बात कही जा रही है, जिससे लाखों रुपये की कमाई की जा रही है।

खूफिया विभाग के अधिकारियों ने संभावना जताई है कि ऑनलाइन अश्लील सामग्री देश और विदेश में बैठे ग्राहकों को भेजने के लिए इनका तगड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। खुफिया अधिकारियों ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेज दी है। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े इस मामले में पुलिस बच्चों के अश्लील वीडियो भेजने वालों की पहचान सामने लाते हुए जल्द ही आइटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर सकती है।

इस संबंध में पूछे जाने पर डीआईजी भागलपुर सुजीत कुमार ने बताया कि ऐसी आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दक्ष टीम हमारे पास है, जिन्हें ऐसे मामले सामने आने पर जांच के लिए लगाया जाएगा।

टॅग्स :बिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली