लाइव न्यूज़ :

बिहार: बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना को दिया अंजाम, डेढ़ करोड़ के गहने लूटकर हो गए फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2022 19:16 IST

इसी कड़ी में वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के महुआ बाजार में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े आभूषण दुकान में डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआभूषण के साथ-साथ हीरे और 20 लाख की नकदी ले गए लुटेरेदिनदिहाड़े बेखौफ अपराधी दे रहे हैं लूट की घटना को अंजाम8 संख्या में लूट की वारदार को अंजाम देने के लिए आए अपराधी

पटना: बिहार में पुलिस एक घटना को सुलझा भी नहीं पाती है की अपराधी दूसरी घटना को अंजाम देने में नही हिचक रहे हैं। इस तरह से गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के महुआ बाजार में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े आभूषण दुकान में डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। करीब एक करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही अपराधी हीरा और करीब 20 लाख नकदी भी समेट ले गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महुआ पातेपुर रोड में कृष्णा ज्वेलर्स में बाइक सवार अपराधियों ने करोड़ों रुपए के आभूषण की लूट की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि, कितने की डकैती हुई है, इस बाबत फिलहाल अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह आज भी आभूषण दुकानदार दुकान में ग्राहकों को गहने दिखा रहा था। 

इसी दौरान करीब 8 की संख्या में अपराधी गहने खरीदने के बहाने दुकान में घुसे और दुकानदार और वहां मौजूद कर्मियों को बंधक बना लिया। जब दुकानदार ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान अपराधियों ने दुकान में रखे करीब एक करोड़ रुपए के सोना और चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए। 

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी मनीष भी घटनास्‍थल पर पहुंचे। उन्‍होंने बताया कि जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है। डकैतों की उम्र 15 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

एसपी ने बताया कि अपराधियों ने वारदात को ऐसे अंजाम दिया कि अगल-बगल के दुकानदारों को भी इसका पता नहीं चला। वे लूटपाट के बाद गहने लेकर आराम से चलते बने। कुछ देर बाद किसी तरह बंधक बने व्‍यक्ति ने बाहर निकलकर शोर मचाया तब मामले के बारे में जानकारी मिली। एसपी ने बताया कि दुकानदार को बंधक बना कर घटना को अंजाम दिया गया है। कितने की लूट हुई है, इसकी जानकारी दुकानदार ने नहीं दी है।

इधर डकैती इस वारदात के विरोध में व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन के विरोध में शुक्रवार को महुआ बाजार बंद की घोषणा की है। स्वर्णकार संघ महुआ के अध्यक्ष राजू साह ने यह जानकारी दी। दिनदहाडे लूट की इस बड़ी वारदात से कारोबारियों में दहशत का माहौल है।

टॅग्स :बिहारBihar Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज