लाइव न्यूज़ :

बिहार में रिश्वत का नया फंडा, कैश नहीं है तो पेटीएम से ले रहे घूस, सामने आया टाइगर मोबाइल सिपाही का ये कारनामा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 19, 2020 16:06 IST

मुंगेर जिले में टाइगर मोबाइल का यह कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है. पहले शराब कारोबारियों की निशानदेही पर शराब खरीदने वालों को पकडता है और फिर शराब की बोतल व पैसा लेकर छोड़ देता है.

Open in App
ठळक मुद्देटाइगर मोबाइल पुलिस नहीं माना और युवकों से कहा कि पेटीएम यूज करते हो तो उससे पैसा दो. मुंगेर जिले के वासुदेवपुर डोमासी में एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवक पहुंचता है

पटना:बिहार में अब रिश्वत की राशि पेटीएम के माध्यम से लिया जाने लगा है. यह सुनाकर थोड़ा आश्चर्य जरूर होगा, लेकिन बिहार में पुलिस रिश्वत की राशि पेटीएम से भी लेने में गुरेज नहीं करती है. टाइगर मोबाइल द्वारा शराब के धंधेबाज को छोड़ने के एवज में पांच हजार रुपया मांगा जाता है और सौदा डील हो जाता है. लेकिन युवकों के पास मात्र 4000 रुपया होता है. जो टाइगर मोबाइल को दे देता और बांकी पैसा बाद में देने की बात कहता है. लेकिन टाइगर मोबाइल पुलिस नहीं माना और युवकों से कहा कि पेटीएम यूज करते हो तो उससे पैसा दो. 

बताया जाता है कि युवक तैयार हो जाता है और किस एकाउंट में भेजना है. जिसके बाद एक पुलिस वाला एक एकाउंट नंबर देता है और युवक उस पर पेटीएम से पैसा भेजता है. पुलिस वाले उस एकाउंट वाले से पूछता है कि पैसा आया या नहीं. जब उधर से हरी झंडी आता, तो दोनों युवकों को छोड़ दिया जाता है. जिसके बाद युवकों का हौसला बढता है और पुलिस वाले से कहता है कि पैसा तो दे दिया. अब तो शराब की बोतल दे दीजिये. 

जिस पर टाइगर मोबाइल ने डांट कर दोनों युवकों को भगा दिया. प्रतितिबंध के बावजूद बिहार में बडे पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार चरम पर है. इसमें कहीं न कहीं पुलिस की भी मिलीभगत रही है. जिसके कारण यह धंधा काफी फल-फूल रहा है.

इसी कडी में मुंगेर जिले में टाइगर मोबाइल का यह कारनामा चर्चा का विषय बना हुआ है. पहले शराब कारोबारियों की निशानदेही पर शराब खरीदने वालों को पकडता है और फिर शराब की बोतल व पैसा लेकर छोड़ देता है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंगेर जिले के वासुदेवपुर डोमासी में एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवक पहुंचता है और 1200 रुपये में एक आरएस का भरा हुआ बोतल शराब खरीदता है. जिसके बाद शराब बेचने वाला सेटिंग के अनुसार टाइगर मोबाइल को फोन करता है. 

कुछ ही मिनटों में टाइगर मोबाइल वासुदेवपुर माली टोला के समीप पहुंच जाता है. जहां मोटर साइकिल सवार युवक को रोक कर तलाशी लेता है. जिसके पास से एक विदेशी शराब की बोतल बरामद किया जाता है. टाइगर मोबाइल पुलिस दोनों को पकड कर वासुदेवपुर बसंत बिहार कॉलनी के पास लेकर पहुंचता है. जहां सौदेबाजी प्रारंभ होता है. इस संबंध में एएसपी हरिशंकर कुमार ने कहा कि इससे संबंधित मामला अब तक उनके संज्ञान में नहीं आया है. अगर टाइगर मोबाइल द्वारा इस तरह का हरकत की गई है तो वह कानूनन अपराध है. जिसकी जांच करा कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जायेगी.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?