लाइव न्यूज़ :

नवादा में जहरीली शराब से मौत होने की पुष्टि जांच टीम ने की, छोटे अधिकारियों पर गाज 

By एस पी सिन्हा | Updated: April 4, 2021 14:53 IST

एसपी धूरत सयाली सांवलाराम की अनुशंसा पर नगर थानाध्‍यक्ष टीएन तिवारी को मगध क्षेत्र के आइजी ने निलंबित कर दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देनगर थाने में पदस्‍थापित एसआइ उमाशंकर को प्रभार लेने का आदेश जारी किया गया है. जांच टीम के द्वारा यह स्वीकार किया गया है कि नवादा जिले में जो 3 मौतें हुई है, उसके पीछे का कारण नकली शराब हो सकती है. विसरा रिपोर्ट और जब्त की गई शराब की रिपोर्ट आ जाए.

पटनाः बिहार में शराबबंदी के बावजूद नवादा में जहरीली शराब से करीब 16 लोगों की मौत हो गई.

जहरीली शराब कांड की जांच के लिए सरकार ने राज्य मुख्यालय से एक टीम भेजी, लेकिन इस मामले में अब तक के जिले के आला अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बजाय छोटी मछलियों पर गाज गिराई जा रही है. पहले चौकीदार और अब थानेदार को निलंबित किया गया है.

एसपी धूरत सयाली सांवलाराम की अनुशंसा पर नगर थानाध्‍यक्ष टीएन तिवारी को मगध क्षेत्र के आइजी ने निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही नगर थाने में पदस्‍थापित एसआइ उमाशंकर को प्रभार लेने का आदेश जारी किया गया है. वहीं, नवादा में हुई मौतों के पीछे नकली शराब को कारण माना जा रहा है. इस मामले में पटना जांच टीम के द्वारा जांच किया गया.

जांच टीम के द्वारा यह स्वीकार किया गया है कि नवादा जिले में जो 3 मौतें हुई है, उसके पीछे का कारण नकली शराब हो सकती है. इस मामले में आयुक्त उत्पाद सह निबंधन महानिरीक्षक बी कार्तिकेय धनजी द्वारा यह कहा गया है कि इंटेलिजेंस, अब तक की गई छापेमारी और तलाशी के बाद जो भी बातें सामने आई हैं, उससे प्रथम दृष्टया लोगों की हुई मौत में कहीं न कहीं नकली शराब की बात सामने आ रही है.

साथ ही उन्होंने कहा कि लेकिन इसकी पुष्टि वे तभी कर सकते हैं, जब विसरा रिपोर्ट और जब्त की गई शराब की रिपोर्ट आ जाए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पटना से गई जांच टीम ने स्वीकार किया है कि नवादा में तीन दिनों में जो मौतें हुई हैं, उसकी वजह नकली शराब हो सकती है. यहां बता दें कि आरंभ में डीएम और एसपी शराब से मौत की बात को सिरे से खारिज करते रहे.

जब 16 की मौत हुई तो प्रशा‍सनिक स्‍तर पर 10 की मौत की बात कही जाती रही. इसके बाद चौकीदार को निलंबित कर दिया गया. एक दिन बाद थानेदार पर भी गाज गिर ही गई. वहीं, जांच टीम में गये आईजी मद्यनिषेध अमृत राज ने बताया कि आसूचना के आधार पर छापेमारी और तलाशी ली गई. इस दौरान बरामद शराब को जांच के लिए केमिकल लैब भेजा गया है.

साथ ही मृतक के परिजनों से भी बात की गई. तमाम पहलुओं को देखने के बाद प्रथम दृष्टया नकली शराब का मामला लगता है. इस मामले में सात प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. बहुत सारे लीड्स व इनपुट्स मिले हैं. जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. इसमें पुलिस व मद्य निषेध विभाग के अधिकारी शामिल हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली