लाइव न्यूज़ :

बिहार: प्रेमी संग भागी महिला ने नालंदा जिले के थाना हाजत में की आत्महत्या, पुलिस विभाग में हड़कंप, कई पुलिसकर्मी निलंबित

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2021 13:58 IST

नालंदा में पुलिस थाने में एक महिला के आत्महत्या करने की बात सामने आने के बाद ओडी प्रभारी, आइओ समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है. एसपी ने बताया कि और भी कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के नालंदा जिले के रहुई थाना परिसर की है घटना, ओडी प्रभारी और आइओ समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबितआत्महत्या करने वाली महिला तीन बच्चों की मां है, प्रेमी के साथ 21 मई को भागने की बात आई थी सामनेनालंदा के एसपी हरिप्रसाथ ने बताया है कि शव का पोस्टमार्टम वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच कराया जाएगा

पटना: बिहार के नालंदा जिले के रहुई थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में एक महिला के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिये जाने का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है. थाने में आत्महत्या के मामले में एसपी ने सोमवार को ओडी प्रभारी, आइओ समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है. 

मृतका की पहचान रहुई के सैदली निवासी रूदल यादव की पत्नी अंजू देवी के रूप में हुई है. प्रेम प्रसंग में अंजू देवी फरार थी और पुलिस ने उसे पटना से बरामद किया था. जिसके बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था, जहां उसने आत्महत्या कर ली. 

थाना परिसर में खुदकुशी की खबर सुनते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी समेत कई वरीय अधिकारी थाने पहुंचे.

पड़ोसी गांव के युवक के साथ प्रेम प्रसंग का मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत महिला तीन बच्चों की मां है. उसका पड़ोसी गांव मई फरीदा निवासी लव यादव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. 21 मई को वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. पति का आरोप था कि आरोपी प्रेमी अक्सर उसके घर आया जाया करता था. पेशे से वह ऑटो चालक है. 

पति के अनुसार घर आने जाने के दौरान उसने उसकी पत्नी को प्रेम जाल में फंसा लिया. वहीं मृतका के जेठ ने बताया कि दोनों के फरार होने के बाद उन्होंने आरोपी प्रेमी को फोन कर कहा कि तुम्हारा मोबाइल कॉल डिटेल्स को खंगाला जा रहा है. चुपचाप से महिला को उसके घर पहुंचा दो. 

इसके बाद आरोपित के परिजन ने बिहार थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस दोनों को पटना के रेलवे स्टेशन से बरामद कर थाने ले आई थी. 

नालंदा के एसपी हरिप्रसाथ ने बताया कि यह पूरा मामला मानवाधिकार से जुडा हुआ है. इसको ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है. शव का पोस्टमार्टम वीडियो रिकॉर्डिंग के बीच डॉक्टरों की टीम के द्वारा किया जाएगा. 

फिलहाल ओडी डयूटी में तैनात पदाधिकारी, आईओ और एक महिला पुलिस कर्मी को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. एसपी ने बताया कि और भी कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा