लाइव न्यूज़ :

तू मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं, यह कह सिरफिरे आशिक ने लड़की और उसकी मां पर किया जानलेवा हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: May 22, 2019 04:05 IST

घटना के बाद पड़ोसियों ने सनकी प्रेमी को पकड़कर नगरनौसा थाना पुलिस के हवाले कर दिया. जख्मी युवक और मां-बेटी, तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देलड़की के पिता सरयू रविदास ने बताया कि शादी अगले माह 12 जून को होनी है. घटना बिहार के नालंदा जिले की है.  

'तू मेरी नही तो किसी और की भी नहीं' यह कहकर एक सिरफिरे आशिक ने साथ लाई कैंची निकाली और पहले लड़की के मां के पेट में घोंप दिया। जब लड़की यह देखकर हाथ छुड़ाने लगी तो वही कैंची उसने लड़की के पेट में भी घुसेड़ दिया. घटना बिहार के नालंदा जिले की है.  

बताया जाता है कि जिले के नगरनौसा थाना के अहियातपुर निवासी व सनकी प्रेमी का एक लड़की से शादी तय हुई थी, जिसके बाद किसी कारण शादी टूट गई. कहा जा रहा है कि शादी टूटने के बाद परिजनों ने लड़की की शादी दोबारा दूसरी जगह तय कर दी. ऐसे में अपनी होनेवाली पत्नी को किसी और की दुल्हन बनते देखना एक सिरफिरे आशिक को नागवार गुजरा तो वह चुपके से घर में घुसा और लड़की को लेकर भागने लगा. जब लड़की की मां ने उसे बेटी को ले जाने से रोका तो उसने साथ लाई कैंची निकाली और मां के पेट में घोंप दिया. 

जब लड़की यह देखकर हाथ छुड़ाने लगी तो वही कैंची उसने लड़की के पेट में भी घुसेड़ दिया. इस दौरान वह यही कहता रहा कि तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं. हालांकि, घटना के बाद पड़ोसियों ने सनकी प्रेमी को पकड़कर नगरनौसा थाना पुलिस के हवाले कर दिया. जख्मी युवक और मां-बेटी, तीनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. लड़की के पिता सरयू रविदास ने बताया कि शादी अगले माह 12 जून को होनी है. नीतीश रिंकी से प्यार करता था और शादी करना चाहता था. लेकिन तय हुई शादी कटने की खुन्नस में वह अपनी साइकिल से गढियापर स्थित लड़की के घर आ धमका.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!