लाइव न्यूज़ :

मिठाई दुकान में घुसे अनियंत्रित ट्रक ने दर्जनों दुकानों को रौंदा, 8 लोगों की मौत, कई घायल, मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये

By एस पी सिन्हा | Updated: March 28, 2021 20:41 IST

बिहार के नालन्दा जिला के तेल्हाड़ा थाना के समीप हादसा हुआ. मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है. ट्रक जहानाबाद से आ रहा था. जिससे यह घटना हुआ है.

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद इलाके में ख़ुशी का माहौल मातम में बदल गया है. मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया हैं.मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

पटनाः बिहार के नालन्दा जिला के तेल्हाड़ा थाना के समीप अनियंत्रित ट्रक ने दर्जनों दुकानों को रौंद दिया. इस दौरान अनियंत्रित ट्रक एक मिठाई दुकान में जा घुसी.

इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. दुकानों के भी लाखों की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचा है. वहीं इस दर्दनाक हादसे में दर्जनों लोगों जख्मी हो गए हैं. इनमें से कइयों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है. ट्रक जहानाबाद से आ रहा था. जिससे यह घटना हुआ है.

वहीं इस घटना के बाद इलाके में ख़ुशी का माहौल मातम में बदल गया है. जबकि मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया हैं. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. साथ ही शवों के अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ की और पथराव किया.

इस दौरान हंगामा मचाते हुए आक्रोशितों ने ट्रक और थाने के पास खड़ी वाहनों को आग के हवाले कर दिया. वहीं पथराव में एक एएसआई के घायल होने की भी सूचना मिल रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है. आक्रोशित लोगों ने थाने पर भी पथराव किया इस दौरान एक एएसआई भी घायल हो गए.

मृतकों में प्रदुमन बिंद, कौशल बिंद समेत आठ अन्य शामिल हैं. सभी घायलों को आनन फानन में निजी क्लिनिक और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नालंदा के जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण करने का प्रयास किया जा रहा है. घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है. मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है मैं इस घटना से मर्माहत हूं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिए जाने का निर्देश दिया. वही घायल लोगों का निशुल्क समुचित इलाज कराए जाने का निर्देश दिया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा