लाइव न्यूज़ :

बिहार: पुलिसकर्मियों ने बीमार महिला कैदी से शौचालय में किया गैंगरेप, 10 दिन बाद पीड़िता ने जेलर को बताई आपबीती

By एस पी सिन्हा | Updated: December 1, 2018 09:43 IST

घटना बिहार के मुजफ्फरपुर की है। महिला का मेडिकल टेस्ट करवाकर दो पुलिस के खिलाफ ममाला दर्ज कर जांच कर रही है।

Open in App

बिहार में अब तो अपराध नियंत्रण की जिम्मेवारी संभाल रही पुलिस भी अपराधिक वारदात को अंजाम देने लगी है। एक ऐसा ही मामला मुजफ्फरपुर में सामने आया है। जहां, सीतामढी मंडल कारा की एक महिला बंदी ने आरोप लगाया है कि एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर में उसके साथ दो लोगों ने बलात्कार किया।

इलाज के लिए दो पुलिसकर्मी लेकर गए थे मुजफ्फरपुर

इस मामले में दो आरोपियों को नामजद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला कैदी की निगरानी के लिए भेजे गए दो पुलिसकर्मियों पर गैंगरेप का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार सीतामढी जेल की एक महिला कैदी को इलाज के लिए दो पुलिसकर्मी मुजफ्फरपुर लेकर आये थे। 

पुलिसकर्मी महिला के साथ रेप का आरोप

उनके ऊपर ही महिला कैदी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। महिला के साथ उस समय यह गैंग रेप की वारदात हुई है, जब वह एसकेएमसीएच के बाथरूम में एक महिला अटेंडेंट के साथ गई थी। महिला कैदी का आरोप है कि जब वह बाथरूम गई थी, उसे नशे वाली कोई चीज सुंघा दी गई। बेहोशी की हालत में उसके साथ गैंग रेप किया गया।

महिला ने जेलर को बताई गैंगरेप की बात 

इस महिला कैदी ने इलाज के बाद वापस जेल जाने के बाद जेलर से अपने साथ हुए गैंग रेप की शिकायत की। जेलर ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पडताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला कैदी को सीतामढी से ईलाज के लिए मुजफ्फरपुर लाने वाले दो सिपाहियों शैलेश कुमार और छोटेलाल ने गैंग रेप किया है। 

महिला ने डर नहीं खोला मुंह 

अहियापुर थाने की पुलिस के अनुसार 11 नवम्बर को इस महिला कैदी को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भर्ती किया गया। 22 नवम्बर को ईलाज के बाद उसे डिस्चार्ज किया गया। इसी दौरान उसके साथ गैंग रेप की वारदात हुई। लेकिन डर से उसने कुछ नहीं बोला। 

शौचालय में हुआ गैंगरेप

जब वह जेल वापस पहुंची तब उसने जेलर से गैंग रेप की शिकायत की। अब पुलिस ईन दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों की तलाश में जुट गई है। जेल प्रशासन ने दो पुरुष और एक महिला पुलिसकर्मी के साथ महिला को अस्पताल भेजा था। महिला बंदी ने जेलर को बताया कि अस्पताल में 14 नवंबर की रात 2:30 बजे वह शौचालय गई थी। 

इस दौरान दोनों पुलिसकर्मियों ने  उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर शौचालय में गैंगरेप किया। अहियापुर के थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं, जिलाधिकारी, डॉ रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। मामले की निष्पक्ष जांच होगी। जल्द से जल्द मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

टॅग्स :बिहारगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट