लाइव न्यूज़ :

बिहार: सरसों तेल के भाव बढ़ने के बाद अब लूटेरों की नजर, मुजफ्फरपुर में लूटा 40 लाख का सरसों तेल

By एस पी सिन्हा | Updated: August 24, 2021 09:19 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर में लूटेरे 40 लाख का सरसों तेल लेकर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र की घटना, रामदयालु नगर मलंग स्थान के समीप हुई लूट।लूटेरों ने ट्रक के केबिन में सो रहे खालसी महेंद्र कुमार को मारपीट कर अधमरा किया और ट्रक ले भागे।देर रात जब मनियारी थाना की टीम पेट्रोलिंग के लिए निकली तो घटना के बारे में जानकारी मिली।

पटना: सरसों तेल के भाव में आई रिकॉर्ड तोड़ ऊंचाई के बाद अब इसकी लूटपाट की घटना भी होने लगी है. अब तक सोना-चांदी और कीमती सामान पर हाथ साफ करने वाले लुटेरों की नजर अब सरसों तेल पर पड़ गई है. इसी कड़ी में बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. लुटेरे 40 लाख का सरसों तेल लूटकर फरार हो गये. 

घटना मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र की है, जहां रामदयालु नगर मलंग स्थान के समीप से कार सवार बदमाशों ने ट्रक पर लदे 40 लाख रुपये का सरसों तेल रविवार रात लूट लिया. लूटेरों ने केबिन में सो रहे खालसी महेंद्र कुमार को मारपीट कर अधमरा कर दिया. उसे मनियारी थाना क्षेत्र के बाघी में सडक किनारे फेंककर लूटेरे ट्रक लेकर फरार हो गये. 

पुलिस की टीम आई तो हुआ घटना का खुलासा

देर रात जब मनियारी थाना की टीम पेट्रोलिंग के लिए निकली तो उन्होंने खलासी को बेहोशी की हालत में उठाकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया. होश में आने के बाद जख्मी खलासी महेंद्र कुमार ने पुलिस को ट्रक लूट किए जाने की जानकारी दी. सदर थाने की पुलिस वारदात की छानबीन में जुट गई है. 

पुलिस मलंग स्थान स्थित दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है. एक कैमरे में ट्रक ले जाते हुए दिखा है. पुलिस को शक है कि लुटेरे ट्रक वैशाली के गांवों के रास्ते पटना की ओर फरार हुए. पुलिस को भटकाने के लिए खालसी को बाघी ले जाकर में फेंक दिया. घायल खालसी का बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है. 

सदर थाना के थानेदार सतेंद्र मिश्रा ने बताया कि नारायणपुर अनंत स्थित एक सरसों तेल गोदाम से सारण के लिए माल लोड किया गया था. ट्रक चालक राजेश कुमार उसे रात में ही रामदयालु स्थित मलंग स्थान एनएच किनारे ट्रक खडा कर अपने गांव सुस्ता (मलंग स्थान से मजह आधा किलोमीटर की दूरी पर है) खाना खाने चला गया. 

खाना खाने के बाद वह घर पर ही सो गया. ट्रक के केबिन में सो रहा खलासी अचानक ट्रक स्टार्ट होने की आवाज सुनकर जग गया. लेकिन तबतक वह ट्रक लुटेरों के कब्जे में था. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर