लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर में युवती का शव बरामद, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, पहचान छिपाने के लिए चेहरे को जलाया

By एस पी सिन्हा | Updated: June 4, 2021 20:12 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना इलाके के माधोपुर की घटना है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर से उसकी पहचान की गई.

Open in App
ठळक मुद्देघटना मनियारी थाना इलाके के माधोपुर की है. अपहरण के बाद बदमाशों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया फिर उसकी हत्या कर दी.पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को भी जलाकर नुकसान पहुंचाया.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक युवती को हथियार की नोक पर अगवा करने के बाद उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है.

गुरुवार को युवती का शव को कुढ़नी में कदाने नदी से बरामद किया गया. बरामद युवती के शव की पहचान हो गई है. वह मनियारी के माधोपुर सुस्ता निवासी शंकर राय की बेटी पूजा (17) की लाश थी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर से उसकी पहचान की गई. घटना मनियारी थाना इलाके के माधोपुर की है. 

बताया जा रहा है कि अपहरण के बाद बदमाशों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया फिर उसकी हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को भी जलाकर नुकसान पहुंचाया. परिजनों ने कपडों से उसकी पहचान की. परिजनों के मुताबिक युवती अपनी मां के साथ दवा लाने के लिए माधोपुर बाजार गई थी. रास्ते में आरोपी दीपक, रंजीत सोनू और गणेश नें गन प्वाइंट पर युवती को अगवा कर लिया.

परिजनों ने उसी दिन मनियारी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई. इसके बाद कुढ़़नी के चंद्रहट्टी में कदाने नदी में बुधवार को एक युवति का शव बरामद किया गया. उसकी पहचान नहीं हो पाई थी, क्योंकि युवती के चेहरे को डैमेज कर दिया गया था. अगले दिन आशंका पर परिजनों ने एसकेएमसीएच जाकर शव को देखा तो कपडे़ से युवती की पहचान हो गई. उसके बाद कोहराम मच गया. 

बताया जाता है कि बीते दो जून को को मनियारी थाने में पूजा के अपहरण को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इसमें विशुनपुर गिद्धा के सोनू कुमार, उसके तीन भाई रंजीत कुमार, दीपक कुमार, गणेश कुमार आरोपित किया गया था. मुख्य आरोपित सोनू पर शराब के धंधे से जुडे़ होने का भी संदेह जाहिर किया गया था.

मनियारी पुलिस आरोपित के भाई दीपक और गणेश समेत तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है. युवती के परिजनों का कहना था कि वह तब तक अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं कराएंगे, जब तक उसकी हत्या के दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. जिसके बाद पुलिस पर आरोपियों को पकड़ने का दबाब बना हुआ था, परिजनों की मदद से पुलिस नें तीन आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है. एएसपी पश्चिम सैयद इमरान मसूद ने कहा है कि तीनों पकडे़ गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

उन्होने बताया कि शव का चेहरा जला हुआ है, जिससे आशंका और बढ़ जाती है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा. मामले में अपहरण की धारा में केस दर्ज हो चुका है. अब हत्या की धारा जोड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. आरोपित के भाई समेत तीन को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस हत्या, ऑनर किलिंग व आत्महत्या तीनों बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यारेपबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर