लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः शौच के लिए गई छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बना किया ब्लैकमेल

By एस पी सिन्हा | Updated: April 28, 2021 20:07 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देकहा जा रहा कि पुलिस की शिथिलता की वजह से आरोपित भाग निकला. आरोपित की तलाश में विशेष टीम कार्रवाई कर रही है, जल्द ही आरोपित पकड़ा जाएगा.फरार रहता है तो कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव में इंटर की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है.

इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी घर से फरार होने में सफल रहा. पुलिस के लिए उसकी गिरफ्तारी चुनौती बनी हुई है. हालांकि आरोप यह लगाया जा रहा है कि कहा जा रहा कि पुलिस की शिथिलता की वजह से आरोपित भाग निकला.

इस संबंध में मुजफ्फरपुर के डीएसपी(पूर्वी) मनोज पांडेय ने कहा कि आरोपित की तलाश में विशेष टीम कार्रवाई कर रही है, जल्द ही आरोपित पकड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर फरार रहता है तो कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी. घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि शौच के लिए रात में निकली छात्रा को जबरन उठाकर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था.

इसका वीडियो बनाकर आरोपितों द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था. मगर छात्रा के इनकार करने पर आरोपितों द्वारा गत दिनों वीडियो वायरल कर दिया गया था. इस बीच छात्रा के परिजनों ने आरोपित एक युवक को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी थी. स्थानीय नेताओं ने मामले को रफा-दफा करने के लिए पंचायत भी की.

मगर इसी बीच सूचना पर मुशहरी थाने की पुलिस ने पहुंचकर एक आरोपित को दबोच लिया था. पूछताछ में आरोपित की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है. उसे जेल भेज दिया गया है. मगर दूसरा आरोपित बेला धिरन छपरा के ज्योति की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाया है. इसबीच सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दबाने व पंचायती कर मामले को रफा दफा करने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की गति धीमी पड़ी है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO