लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर में पांच युवकों ने युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बना किया वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: April 13, 2021 18:39 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र में युवती के साथ 5 लड़कों ने गैंगरेप किया. वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देकिशोरी चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन सभी उसके साथ बलात्कार करने का वीडियो बनाते रहे.पुलिस ने पीड़िता के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. गिरफ्तारी के कारण सभी घर छोड़कर फरार हैं.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र में एक किशोरी से पांच युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने और इसका पूरा वीडियो बनाया.

फिर इसे वायरल कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. महिला थाने की पुलिस ने इस संबंध में बताया कि पांच युवकों ने नाबालिग के साथ बलात्कार की घटना को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया. पूरी घटना का वीडियो बनाया, जिसमें सबने बारी-बारी से नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

इस मामले में फरार चल रहे चार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष पुलिस टीम ने सोमवार की देर रात कई जगहों पर छापेमारी की. मगर सभी आरोपित फरार मिले. प्राप्त जानकारी के अनुसार होली से पहले हथौड़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली उक्त किशोरी बगल के गांव में मौसी के घर गई थी. 29 मार्च की दोपहर दो बजे वह घाट काटने के लिए खेत में गई थी. तभी गांव के पांच युवक राजा कुमार, मनीष कुमार, अर्जुन सहनी, यशवंत सहनी और छोटू साह खेत में किशोरी के समीप आए और उसे जबरन पकड़कर मक्के के खेत में ले गए. वहां पर सभी आरोपितों ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया.

किशोरी चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन सभी उसके साथ बलात्कार करने का वीडियो बनाते रहे. इसके बाद सबने उसे धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार डालेंगे. किशोरी को छोडकर सभी युवक फरार हो गए. किशोरी ने डर के मारे किसी को नहीं बताया. मगर जब पिछले सप्ताह किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो पूरे इलाके में तेजी से वायरल हुआ तो घटना का पता चला और पुलिस ने तुरत संज्ञान लिया. इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. 

मुजफ्फरपुर(पूर्वी) के डीएसपी ने बताया कि एक आरोपित को पकड़ा गया है, अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है. गिरफ्तारी के कारण सभी घर छोड़कर फरार हैं. लेकिन सभी के परिजनों पर दबिश बनाया गया है ताकि गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके. गिरफ्तार किया गये युवक का नाम अर्जुन सहनी है. पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया और साथ ही कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया है.

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली