लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुरः ड्रग माफिया महिला अरेस्ट, दुकान की आड़ में ही स्मैक का धंधा, पुलिस ने 101 पुड़िया स्मैक के साथ दबोचा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 4, 2021 19:27 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाने में पुलिस ने ड्रग माफिया महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि बीते लगभग एक साल से उसकी तलाश की जा रही थी.

Open in App
ठळक मुद्देमेघा के खिलाफ ब्रह्मपुरा थाने में 22 अक्टूबर 2020 को एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने उसे दबोच लिया और अब उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पूछताछ में असलम ने मेघा उर्फ खकसी खातून के संबंध में जानकारी दी थी.

पटनाः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस ने एक महिला ड्रग माफिया को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है.

 

जिले के ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने नगर थाने की मदद से पक्की सराय चौक के समीप से ड्रग्स माफिया खकसा खातून उर्फ मेघा कुमारी को गिरफ्तार किया है. मेघा के खिलाफ ब्रह्मपुरा थाने में 22 अक्टूबर 2020 को एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बाद से वह फरार थी. पुलिस ने बताया कि बीते लगभग एक साल से उसकी तलाश की जा रही थी.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में पुलिस ने उसे दबोच लिया और अब उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर 2020 को जूरन छपरा मेन रोड से असलम खान नामक धंधेबाज को पुलिस ने 101 पुड़िया स्मैक के साथ दबोचा था. इसके बाद पूछताछ में असलम ने मेघा उर्फ खकसी खातून के संबंध में जानकारी दी थी.

बताया था कि उसी से स्मैक लेकर बेचता है. पुलिस के अनुसार मेघा नगर थाना के चमड़ा गोदाम फरीदी कटरा गली वार्ड 40 की रहने वाली है. तीनकोठिया मे रेडिमेड कपडा का दुकान चलाती है. दुकान की आड़ में ही स्मैक का भी धंधा करती है. बताया जाता है कि चंपारण व नेपाल से स्मैक मंगवाकर स्थानीय धंधेबाजों को सौंपती थी.

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक नगर थाने में उसके खिलाफ एक पुराने कांड में मार्च 2017 में केस दर्ज हुआ था. इस मामले में वह चार्जशीटेड भी है. नगर थाने की पुलिस न्यायिक हिरासत में भी भेज थी. इसके बाद वह जमानत पर छूट कर आई. यह मामला फिलहाल कोर्ट में है. इसके बाद अब यह नया मामला उसके खिलाफ दर्ज किया गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा